Breaking News
  • होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा,ओमान तट के पास हादसा, 14 क्रू मेंबर्स को कोस्टगार्ड ने बचाया
  • UP में आंधी-तूफान, 98 लोगों की मौत, 80kmph की आंधी में एक युवक उड़ गया
  • वीडी सतीशन केरलम के मुख्यमंत्री होंगे, चुनाव नतीजे के 10 दिन बाद कांग्रेस का ऐलान
  • मध्य प्रदेश के देवास में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद कई लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर
  • सोना 9,345 और चांदी 22,853 महंगी, इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर

होम > खेल

UAE की गर्मी से बदला शेड्यूल, अब इतने बजे शुरू होंगे एशिया कप के मैच

UAE की गर्मी से बदला शेड्यूल, अब इतने बजे शुरू होंगे एशिया कप के मैच


uae की गर्मी से बदला शेड्यूल अब इतने बजे शुरू होंगे एशिया कप के मैच

Asia Cup 2025: क्रिकेट एशिया कप 2025 के मैचों का शेड्यूल बदल दिया गया है। अब मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे की बजाय रात 8 बजे होगी। यह बदलाव UAE में बढ़ती गर्मी को देखते हुए किया गया है, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए आसान हो सके।

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से UAE में होगी। फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में आयोजित होगा। हालांकि मेजबानी भारत को मिली है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को देखते हुए मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे।

मैच टाइम बदलने की वजह 

सितंबर में UAE में एशिया कप के दौरान दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है और देर शाम तक भी काफी गर्मी बनी रहेगी। इतनी भीषण गर्मी में खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट बोर्ड्स ने मैचों का समय थोड़ा आगे बढ़ाने का अनुरोध किया। यह प्रस्ताव ब्रॉडकास्टर्स को भेजा गया। उन्होंने समय में बदलाव पर मंजूरी दे दी।

भारत का एशिया कप 2025 में शेड्यूल

एशिया कप 2025 में भारत को UAE, पाकिस्तान, ओमान के साथ ग्रुप-A में रखा गया है। ग्रुप में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE से होगा। इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान और 19 सितंबर को ओमान से भिड़ेगा।

अगर भारत और पाकिस्तान सुपर-4 स्टेज में जगह बनाते हैं, तो दोनों टीमें 21 सितंबर को फिर आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। ऐसे में भारत और पाकिस्तान सुपर-4 में टॉप करते हैं तो दोनों के बीच तीसरा मुकाबला भी देखने को मिल सकता है।

Related to this topic: