Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > विदेश

World Reaction to US-Iran Ceasefire & Pakistan Rol

अमेरिका-ईरान सीजफायर पर दुनिया की प्रतिक्रिया, पाकिस्तान की भूमिका पर भी चर्चा तेज

अमेरिका-ईरान सीजफायर पर दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई देशों ने शांति समझौते का स्वागत किया, जबकि पाकिस्तान की कूटनीतिक भूमिका की भी सराहना की गई। जानिए किन देशों ने क्या कहा।


अमेरिका-ईरान सीजफायर पर दुनिया की प्रतिक्रिया पाकिस्तान की भूमिका पर भी चर्चा तेज

reaction on ceasefire |

अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो हफ्तों के अस्थायी युद्धविराम के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। इस समझौते ने वैश्विक कूटनीति में अचानक बड़ा बदलाव ला दिया है। कुछ ही घंटों पहले जहां अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से सख्त बयान दिए गए थे। वहीं, बाद में सीजफायर की घोषणा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चौंका दिया।

इस घटनाक्रम को लेकर कई देशों ने स्वागत किया है और क्षेत्रीय शांति की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया है।

वैश्विक देशों की प्रतिक्रियाएं

ऑस्ट्रेलिया ने इस सीजफायर का स्वागत करते हुए इसे ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक स्थिरता के लिए जरूरी कदम बताया। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। साथ ही उन्होंने अमेरिका की कड़ी भाषा पर भी टिप्पणी करते हुए इसे असहज करने वाला बताया। वहीं, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इस समझौते को वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक संकेत बताया। उन्होंने स्पष्ट रूप से पाकिस्तान की कूटनीतिक भूमिका की सराहना की और कहा कि उसकी पहल साहसिक रही है।

इब्राहिम ने कहा कि पाकिस्तान ने बिना पक्षपात सभी पक्षों से बातचीत कर मुस्लिम एकजुटता और अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

मिस्र की प्रतिक्रिया

इजिप्ट ने इस सीजफायर को बातचीत और कूटनीति के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सैन्य कार्रवाई रोककर अंतरराष्ट्रीय नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जानी चाहिए। जापान ने भी इस घोषणा का स्वागत किया। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव ने इसे सकारात्मक कदम बताते हुए क्षेत्रीय स्थिरता की उम्मीद जताई।

न्यूजीलैंड और दक्षिण कोरिया की प्रतिक्रिया

न्यूजीलैंड ने कहा कि यह खबर उत्साहजनक है। लेकिन स्थायी शांति के लिए अभी लंबा रास्ता बाकी है। वहीं, साउथ कोरिया ने उम्मीद जताई कि बातचीत के जरिए मध्य पूर्व में जल्द स्थायी शांति स्थापित होगी और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित होनी चाहिए।

कजाकिस्तान का बयान

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने कहा कि यह सीजफायर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सैन्य नेतृत्व की मध्यस्थता से संभव हुआ है। उन्होंने इसे वैश्विक व्यापार के लिए सकारात्मक बताया।

संयुक्त राष्ट्र की अपील

यूनाइटेड नेशन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने इसे स्थायी शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर चिंता

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव और जहाजों की सुरक्षा को लेकर कई देशों ने चिंता जताई। ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक व्यापार पर इसके प्रभाव को लेकर भी चर्चा तेज हुई है।

Related to this topic: