Breaking News
  • ईरान संघर्ष के बावजूद 17 मार्च को 44 मध्य पूर्व की उड़ानें चलाएगी एयर इंडिया
  • लोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन वापस
  • श्रीलंका फ्यूल संकट: श्रीलंका ने दफ्तरों में चार दिन काम का नियम लागू किया
  • 47 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर होर्मुज से 'नंदा देवी' शिप भी भारत लौटा
  • भारत ने काबुल अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की निंदा की
  • बंगाल में चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP को हटाया: कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत 6 अधिकारी बदले
  • धार भोजशाला विवाद पर MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जज खुद करेंगे मुआयना

होम > विदेश

Pak airstrike in Kabul, 400 killed

काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक: अस्पताल पर हमले में  400 मौतें, 250 से अधिक घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के बाद बड़ा नुकसान। तालिबान ने अस्पताल और नशा मुक्ति केंद्र पर बमबारी का आरोप लगाया। हमले में 400 लोगों की मौत और 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे


काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक अस्पताल पर हमले में  400 मौतें 250 से अधिक घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात हुए हवाई हमलों के बाद बड़ा मानवीय संकट सामने आया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी वायुसेना ने शहर के कई इलाकों पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें एक अस्पताल भी प्रभावित हुआ। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में लगभग 400 लोगों की मौत और 250 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.धमाकों की आवाजें काबुल के कई इलाकों में सुनी गईं। इनमें दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र शामिल बताए जा रहे हैं।

नशा मुक्ति अस्पताल पर बमबारी

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में स्थित एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया.उन्होंने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की संप्रभुता और एयरस्पेस का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तान ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

दूसरी ओर पाकिस्तान सरकार ने अस्पताल को निशाना बनाने के आरोपों से इनकार किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने किसी अस्पताल या नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया है.उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कार्रवाई केवल सुरक्षा से जुड़े लक्ष्यों के खिलाफ थी।

घटना के बाद राहत और बचाव काम 

घटना के बाद राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई हिस्सों में आग लगी हुई थी और स्ट्रेचर पर घायलों व मृतकों को बाहर निकाला जा रहा था। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि वहां बड़ी संख्या में मरीज मौजूद थे, इसलिए हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि काबुल में हुए हवाई हमलों में आम नागरिकों की मौत हुई है और कुछ हमले अस्पतालों तथा रिहायशी इलाकों के पास हुए हैं.उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से घटना की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।

सीमा पर बढ़ता तनाव

पाकिस्तान ने इससे एक दिन पहले कंधार प्रांत में भी एयरस्ट्राइक करने का दावा किया था। इस कार्रवाई को पाकिस्तान ने आतंकी संगठन TTP के ठिकानों के खिलाफ अभियान बताया था.पाकिस्तान का आरोप है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल कर पाकिस्तान में हमलों की योजना बनाता है। हालांकि अफगान तालिबान सरकार इन आरोपों से लगातार इनकार करती रही है।

क्षेत्र में जंग जैसे हालात

पिछले कुछ हफ्तों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। सीमा पर कई बार गोलीबारी और हवाई हमलों की घटनाएं सामने आई हैं.संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार हाल के सैन्य अभियानों के कारण एक लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं, जिससे क्षेत्र में मानवीय संकट गहराता जा रहा है।

Related to this topic: