Breaking News
  • MP में गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • राजस्थान में अप्रैल में सर्दी, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी: देश के 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
  • 'जहरीले सांप' बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा
  • सोना 1 हजार गिरकर 1.51 लाख पर आया, चांदी की कीमत 9 हजार कम होकर 2.35 लाख हुई
  • असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग

होम > विदेश

Trump Warns Iran: Civilization Could End Tonight

ट्रम्प का बड़ा बयान: “ईरान की सभ्यता आज रात खत्म हो सकती है”, जवाब में ईरान की चेतावनी

डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान को लेकर बड़े बयान से तनाव बढ़ा। अमेरिका-इजराइल हमलों के बीच ईरान ने पलटवार किया। खाड़ी क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।


ट्रम्प का बड़ा बयान “ईरान की सभ्यता आज रात खत्म हो सकती है” जवाब में ईरान की चेतावनी

Israel Attack On Iran Rail Network |

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रम्प के बयान ने हालात को और गंभीर बना दिया है। ट्रम्प ने ईरान को लेकर कहा कि “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है”, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

ट्रम्प का दावा- इतिहास का अहम पल

ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि दुनिया एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां 47 सालों का संघर्ष और अस्थिरता खत्म हो सकती है। उन्होंने संकेत दिया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन जैसी स्थिति भी बन सकती है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे ऐसा नहीं चाहते, लेकिन हालात तेजी से बदल रहे हैं और कुछ “क्रांतिकारी” होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

ईरान का पलटवार 

ट्रम्प के बयान पर ईरान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। साउथ अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों को ईरान की प्राचीन सभ्यता से ऐसा जवाब मिलेगा, जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे। इस बीच अमेरिका और इजराइल ने ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर हमले किए हैं। खार्ग आइलैंड के ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया गया, जहां से ईरान का अधिकांश कच्चा तेल निर्यात होता है।

इसके अलावा कोम, काशान और तबरीज-जंजान हाईवे के पुलों पर भी हमले की खबर है। काशान के पास रेलवे पुल पर हुए हमले में 2 लोगों की मौत और 3 के घायल होने की पुष्टि हुई है।

UAE में ईरान का जवाबी हमला

हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए शारजाह में मिसाइल हमला किया। एक टेलीकॉम कंपनी की इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें 2 पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अल्टीमेटम

ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए समयसीमा भी दी है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि तय समय तक रास्ता नहीं खुला, तो महत्वपूर्ण ठिकानों पर और हमले किए जाएंगे।

रेल सेवाएं बंद, लोगों को चेतावनी

इजराइली सेना (IDF) ने ईरान के नागरिकों को अगले कुछ घंटों तक ट्रेन से यात्रा न करने की चेतावनी दी है। इसके बाद मशहद शहर में रेलवे सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।

बातचीत के संकेत भी जारी

तनाव के बीच कूटनीतिक प्रयास भी जारी हैं। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है और दिन के अंत तक किसी संभावित समाधान की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।

Related to this topic: