Breaking News
  • MP के हजारों कर्मचारियों का DA 5% बढ़ा: एरियर 6 किस्तों में मिलेगा, रिटायर्ड कर्मचारियों को एकमुश्त भुगतान
  • लखनऊ में 250 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे: युवक बोला- मेरे 4 बच्चे जिंदा जल गए
  • राजस्थान-MP समेत 8 राज्यों में लू, वर्धा में गर्मी के कारण आज स्कूल बंद
  • प्रयागराज में दर्दनाक ट्रेन हादसा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत
  • लेबनान शांति वार्ता के बीच हिज्बुल्लाह पर इजरायली सेना के हमले जारी
  • संसद का तीन दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू

होम > विदेश

ड्रग माफिया एल मेंचो मारा गया, मेक्सिको में हिंसा

मेक्सिको में सेना ने ड्रग सरगना एल मेंचो को किया ढेर, देशभर में भड़की हिंसा

मेक्सिको में सेना के ऑपरेशन में CJNG सरगना एल मेंचो की मौत के बाद देशभर में हिंसा और आगजनी शुरू हो गई। अमेरिका के दबाव के बीच कार्रवाई हुई।


मेक्सिको में सेना ने ड्रग सरगना एल मेंचो को किया ढेर देशभर में भड़की हिंसा

Maxico Drug Dealer Killed |

मेक्सिको में सुरक्षा बलों ने रविवार को एक बड़े ऑपरेशन में कुख्यात ड्रग सरगना एल मेंचो को मार गिराने का दावा किया है। ऑपरेशन के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़क गई। समर्थकों ने हाईवे जाम कर दिए, वाहनों में तोड़फोड़ की और कुछ जगहों पर आगजनी की घटनाएं सामने आईं। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका की ओर से कार्टेल के खिलाफ सख्त कदम उठाने का दबाव बढ़ा हुआ था।

ऑपरेशन के दौरान घायल, रास्ते में मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलपला शहर में सेना की कार्रवाई के दौरान एल मेंचो घायल हुआ। उसे एयरलिफ्ट कर मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस अभियान में उसके साथ कम से कम 9 अन्य अपराधियों के भी मारे जाने की खबर है।

कौन था एल मेंचो?

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एल मेंचो कुख्यात जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का प्रमुख था। 2009 में बने इस कार्टेल ने उसके नेतृत्व में तेजी से विस्तार किया और मेक्सिको के सबसे ताकतवर ड्रग नेटवर्क में शामिल हो गया। यह संगठन कोकीन, मेथामफेटामिन और हाल के वर्षों में फेंटानिल जैसी सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी के लिए बदनाम रहा है। अमेरिकी एजेंसियों के अनुसार, इसकी पहुंच अमेरिका के 50 राज्यों तक बताई जाती है।

ट्रम्प का दबाव और आतंकी संगठन की घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प लंबे समय से मेक्सिको पर कार्टेल के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का दबाव बना रहे थे। अमेरिकी प्रशासन ने फरवरी में CJNG को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था। ट्रम्प ने चेतावनी दी थी कि यदि सख्त कदम नहीं उठाए गए तो सैन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है। हालांकि मेक्सिको सरकार ने अपनी संप्रभुता को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया, लेकिन खुफिया सहयोग बढ़ने की बात सामने आई।

हिंसा और आगजनी से हालात तनावपूर्ण

एल मेंचो की मौत की खबर के बाद उसके समर्थकों ने कई शहरों में प्रदर्शन शुरू कर दिए। हाईवे जाम किए गए, वाहनों में आग लगाई गई और कुछ इलाकों में मॉल व सार्वजनिक संपत्तियों को निशाना बनाया गया। सुरक्षा बलों को अतिरिक्त तैनाती करनी पड़ी है।

ड्रग तस्करी का बड़ा केंद्र

मेक्सिको को लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां से अमेरिका तक बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की आपूर्ति होती है। अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग बाजार है, जहां हर साल लाखों लोग नशे की लत से प्रभावित होते हैं। फेंटानिल जैसी दवाओं से हजारों मौतें दर्ज की जाती हैं, जिससे अमेरिकी प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव बना रहता है।