मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान ने मिसाइलों और ड्रोन पर 'Thank India' लिखकर इजराइल की ओर दागा, भारत को समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें Thank you people of India लिखा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ये वीडियो ईरान का है। जिसमें ईरान ने एक अनोखे अंदाज में भारत के लोगों को धन्यवाद किया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें, ईरान में इजराइल पर 83वीं मिसाइल दागी है। जिसपर थैंक्यू इंडिया लिखकर भेजा गया। साथ ही आपको बता दें, ईरान ने इसी तरह स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी के लिए संदेश भेजा है। जो देश ईरान का समर्थन कर रहे हैं वह उन्हें इसी अंदाज में आभार व्यक्त कर रहे हैं।
सोची-समझी रणनीति
विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। इसके जरिए ईरान यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह पूरी तरह अकेला नहीं है। खासकर ऐसे समय में जब होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर उस पर वैश्विक दबाव बढ़ रहा है।
ऐसे पहले भी संदेश दिए जा चुके हैं
जानकारी के लिए आपको बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मिसाइल पर मैसेज भेजे जा रहे हों, इससे पहले इजराइल भी गाजा में सैन्य कार्रवाई के दौरान अपने हथियारों पर संदेश लिखकर इसी तरह की रणनीति अपना चुका है। अब ईरान उसी शैली को अपने तरीके से जवाबी संकेत के रूप में इस्तेमाल करता नजर आ रहा है।
साइकोलॉजिकल वॉरफेयर
रक्षा और रणनीति विशेषज्ञ इस तरह के कदम को “साइकोलॉजिकल वॉरफेयर” यानी मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा मानते हैं। इसका मकसद केवल हमला करना नहीं, बल्कि संदेशों के जरिए वैश्विक धारणा को प्रभावित करना भी होता है।