Breaking News
  • देश में आज कई जगह मनाई जा रही रामनवमी, शेयर बजार भी रहेगा बंद
  • अक्षरधाम मंदिर में 108 फीट ऊंची नीलकंठ वर्णी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
  • पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप छूटे पीछे
  • भारत के लिए ईरान ने खोला होर्मुज, निर्बाध आ जा सकेंगे जहाज
  • आंध्र प्रदेश में बड़ी दुर्घटना: लॉरी से टकराई बस, आग में जिंदा जले आठ लोग
  • 48 साल बाद जगन्नाथ मंदिर के रत्नों की गिनती शुरू: जेमोलॉजिस्ट, बैंक अफसर मौजूद रहे
  • केंद्र से UDAN 2.0 योजना को मंजूरी, 100 एयरपोर्ट बनेंगे
  • 28 मार्च से IPL का सबसे बड़ा सीजन: 84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी

होम > विदेश

Iran Navy Chief Killed

होर्मुज के पास बड़ा झटका: इजरायली हमले में ईरान के नेवी चीफ की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास इजरायली हमले में ईरान के नेवी चीफ की मौत की खबर, मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ा, दोनों देशों के बीच हालात और गंभीर।


होर्मुज के पास बड़ा झटका इजरायली हमले में ईरान के नेवी चीफ की मौत

Iran-Israel War |

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। ईरान की नौसेना को बड़ा झटका लगा है। यहां एक हमले में उसके शीर्ष कमांडर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हमला बेहद संवेदनशील समुद्री क्षेत्र के पास हुआ। इससे पूरे इलाके में हलचल बढ़ गई है। साथ ही घटना के बाद से ही क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। फिलहाल हालात को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

होर्मुज के पास हमला, नेवी चीफ की मौत

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हुए इस हमले में ईरान के नेवी चीफ मारे गए। यह इलाका दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में गिना जाता है। बता दें कि पहले भी कई बार तनाव की स्थिति बन चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, हमला इजरायल की ओर से किया गया है। हालांकि आधिकारिक स्तर पर सभी विवरण अभी सामने नहीं आए हैं। हमले के वक्त नौसेना से जुड़ी गतिविधियां चल रही थीं। तभी अचानक यह कार्रवाई हुई।

क्षेत्र में बढ़ी हलचल

इस घटना के बाद ईरान की ओर से सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नौसैनिक ठिकानों और समुद्री रास्तों पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। वहीं, इजरायल की तरफ से भी सैन्य सतर्कता बढ़ने की खबरें हैं। ईरान और इजराइल के बीच पहले से ही तनावपूर्ण रिश्ते हैं, ऐसे में यह घटना हालात को और ज्यादा जटिल बना सकती है।

पहले से ही तनाव में था इलाका

पिछले कुछ समय से दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। समुद्री मार्गों, तेल आपूर्ति और सैन्य गतिविधियों को लेकर कई बार अप्रत्यक्ष हमले और जवाबी कार्रवाई की खबरें सामने आती रही हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि होर्मुज  जलमध्यडमरू जैसे रणनीतिक क्षेत्र में किसी भी तरह की घटना का असर सिर्फ क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी पड़ता है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

हालांकि, इस पूरे मामले में दोनों देशों की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। फिलहाल जो जानकारी सामने आई है वह शुरुआती रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आने वाले घंटों में इस घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है।

Related to this topic: