Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > विदेश

ट्रम्प की ईरान को खुली धमकी, F-22 जेट हटाने की खबर

'मुझे मारने की कोशिश की तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे'- ट्रम्प की सबसे बड़ी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि हत्या की कोशिश हुई तो अमेरिका अभूतपूर्व जवाब देगा। F-22 जेट, परमाणु ठिकानों और मिडिल ईस्ट तनाव पर बड़ा अपडेट।


मुझे मारने की कोशिश की तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे- ट्रम्प की सबसे बड़ी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर अब तक का सबसे कड़ा बयान दिया है। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रम्प ने कहा कि यदि ईरान उनकी हत्या की कोशिश करता है तो अमेरिका ऐसा जवाब देगा, "जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।" ट्रम्प ने दावा किया कि अगर उन पर हमला हुआ तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

इजराइल से वापस बुलाए जा रहे F-22 स्टेल्थ फाइटर जेट

इजराइली मीडिया कान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने इजराइल में तैनात अपने 12 F-22 स्टेल्थ फाइटर जेट वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये विमान फरवरी से ओवदा एयरबेस पर तैनात थे और रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान के खिलाफ हालिया सैन्य अभियानों में शामिल रहे थे। हालांकि, अमेरिका की ओर से इस कदम पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ईरान की चेतावनी- हमला हुआ तो जवाब और कड़ा होगा

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा है कि यदि इजराइल ने उसके महत्वपूर्ण ठिकानों पर दोबारा हमला किया तो उसका जवाब पहले से अधिक कठोर होगा। यह बयान इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हालिया चेतावनी के बाद आया है। 

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका-ईरान आमने-सामने

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर नियंत्रण होने की बात कही थी। CENTCOM के मुताबिक अब तक 800 से अधिक व्यापारी जहाज और करीब 38 करोड़ बैरल कच्चा तेल सुरक्षित रूप से इस मार्ग से गुजर चुका है।

बातचीत के दरवाजे अभी बंद नहीं

तनाव के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की संभावना बनी हुई है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी स्तर पर शांति वार्ता जारी रहेगी, हालांकि अगली बैठक की तारीख और स्थान अभी तय नहीं हुआ है।

ईरान ने परमाणु ठिकानों का पुनर्निर्माण शुरू किया

CNN की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान ने अपने क्षतिग्रस्त परमाणु ठिकानों की मरम्मत शुरू कर दी है। सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण में निर्माण गतिविधियां और भारी मशीनरी दिखाई देने का दावा किया गया है। हालांकि, ईरान ने इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

तेहरान धमाके पर प्रशासन की सफाई

शनिवार को तेहरान के पूर्वी हिस्से में तेज धमाके की खबरों के बाद ईरानी प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कोई हमला नहीं था। अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक सामग्री को नष्ट करने के लिए नियंत्रित विस्फोट किया था।

Related to this topic: