Breaking News
  • MP के हजारों कर्मचारियों का DA 5% बढ़ा: एरियर 6 किस्तों में मिलेगा, रिटायर्ड कर्मचारियों को एकमुश्त भुगतान
  • लखनऊ में 250 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे: युवक बोला- मेरे 4 बच्चे जिंदा जल गए
  • राजस्थान-MP समेत 8 राज्यों में लू, वर्धा में गर्मी के कारण आज स्कूल बंद
  • प्रयागराज में दर्दनाक ट्रेन हादसा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत
  • लेबनान शांति वार्ता के बीच हिज्बुल्लाह पर इजरायली सेना के हमले जारी
  • संसद का तीन दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू

होम > विदेश

Bolivia Plane Crash: 15 Dead, Notes Spill

करेंसी से भरा सैन्य विमान एल आल्टो में क्रैश, 15 की मौत; हाईवे पर बिखरे नोट समेटने उमड़ी भीड़

बोलिविया के एल आल्टो में करेंसी से भरा सैन्य विमान क्रैश। 15 मौतें, 30 से ज्यादा घायल। खराब मौसम में रनवे से फिसलकर सड़क पर गिरा प्लेन, हाईवे पर बिखरे बैंकनोट।


करेंसी से भरा सैन्य विमान एल आल्टो में क्रैश 15 की मौत हाईवे पर बिखरे नोट समेटने उमड़ी भीड़

बोलिविया के एल आल्टो में शनिवार सुबह ऐसा मंजर था, जिसे देखकर लोग सन्न रह गए। लैंडिंग के बाद फिसलता हुआ सैन्य विमान सीधे रनवे से बाहर आया और पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा। धमाका, धुआं, चीखें… और फिर सड़क पर बिखरे बैंकनोट। हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 30 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। विमान देश के सेंट्रल बैंक के नए नोट लेकर दूसरे शहरों की ओर जा रहा था।

रनवे से फिसला, सड़क पर टूटा

यह विमान बोलिवियन एयर फोर्स का हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के बीच लैंडिंग हुई। विमान रनवे पर संतुलन नहीं बना पाया और फिसलकर हाईवे पर जा गिरा। जिस सड़क पर विमान गिरा, वहां खड़ी 10 से 15 गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद विमान दो हिस्सों में बंटा नजर आया।

मलबा, लाशें और बिखरे नोट

मौके की तस्वीरों में सड़क पर मलबा, टूटे वाहन और बिखरे नोट साफ दिखे। बताया जा रहा है कि विमान में सेंट्रल बैंक के नए बैंकनोट लदे थे। नोटों को सड़क पर बिखरा देख आसपास के लोग उन्हें उठाने के लिए जुट गए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

height=375

एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद

हादसे के बाद एल आल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से सभी उड़ानों को रोक दिया है। राष्ट्रीय एयरलाइन ने साफ किया है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान उसके बेड़े का हिस्सा नहीं था, बल्कि यह वायुसेना का था। बोलिविया का सेंट्रल बैंक इस घटना पर प्रेस ब्रीफिंग करने वाला है। हादसे के कारणों की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। प्रशासन मृतकों की पहचान और नुकसान के आकलन में जुटा है।