Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > विदेश

भारत-न्यूजीलैंड ने किए 18 बड़े फैसले

भारत-न्यूजीलैंड के रिश्तों में नया अध्याय: FTA समेत 18 बड़े फैसले

भारत और न्यूजीलैंड ने FTA समेत 18 महत्वपूर्ण फैसले लिए। न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में ₹1.72 लाख करोड़ का निवेश करेगा।


भारत-न्यूजीलैंड के रिश्तों में नया अध्याय fta समेत 18 बड़े फैसले

मोदी-लक्सन की बैठक में 10 MoU पर हस्ताक्षर, रणनीतिक साझेदारी का दर्जा

ऑकलैंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच ऑकलैंड में हुई द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों ने आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई देने वाले 18 बड़े फैसले लिए। बैठक के दौरान 10 समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को आधिकारिक रूप से स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा दिया गया।

रिकॉर्ड 9 महीने में हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच महज नौ महीने में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर सहमति बनना ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों को नई गति देगा तथा भविष्य के सहयोग के नए रास्ते खोलेगा।

भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश करेगा न्यूजीलैंड

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर (करीब ₹1.72 लाख करोड़) का निवेश करेगा। यह निवेश बुनियादी ढांचे, नवाचार, तकनीक और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में होगा तथा 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।

2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर लगभग ₹35 हजार करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके अलावा कृषि, डेयरी, शिक्षा, डिजिटल टेक्नोलॉजी, स्वच्छ ऊर्जा और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी और क्रिस्टोफर लक्सन ने दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपतियों (CEO) से मुलाकात कर निवेश और व्यापार के नए अवसरों पर चर्चा की। न्यूजीलैंड सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में गाला लंच का आयोजन भी किया।

40 साल बाद न्यूजीलैंड पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री

यह करीब 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा है। इससे पहले वर्ष 1986 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था। ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक माओरी रीति-रिवाज से स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

आज 40 हजार भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के करीब 40 हजार लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह अपनी तीन देशों की यात्रा पूरी कर भारत लौटेंगे।

Related to this topic: