Breaking News
  • देश में आज कई जगह मनाई जा रही रामनवमी, शेयर बजार भी रहेगा बंद
  • अक्षरधाम मंदिर में 108 फीट ऊंची नीलकंठ वर्णी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
  • पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप छूटे पीछे
  • भारत के लिए ईरान ने खोला होर्मुज, निर्बाध आ जा सकेंगे जहाज
  • आंध्र प्रदेश में बड़ी दुर्घटना: लॉरी से टकराई बस, आग में जिंदा जले आठ लोग
  • 48 साल बाद जगन्नाथ मंदिर के रत्नों की गिनती शुरू: जेमोलॉजिस्ट, बैंक अफसर मौजूद रहे
  • केंद्र से UDAN 2.0 योजना को मंजूरी, 100 एयरपोर्ट बनेंगे
  • 28 मार्च से IPL का सबसे बड़ा सीजन: 84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी

होम > विदेश

बांग्लादेश में भयंकर बस हादसा

बांग्लादेश में पद्मा नदी में गिरी बस, 25 की मौत, कई लापता, प्रधानमंत्री ने दिए जांच के आदेश

बांग्लादेश के राजबाड़ी में पद्मा नदी में गिरी बस, 25 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने दिए जांच के आदेश


बांग्लादेश में पद्मा नदी में गिरी बस 25 की मौत कई लापता प्रधानमंत्री ने दिए जांच के आदेश

बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में एक भयानक बस दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, जहां 25 लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी बस दाउलतदिया घाट पर फेरी (बड़ी नाव) में चढ़ाई जा रही थी। अचानक ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया और बस सीधे पद्मा नदी में गिर गई।

ईद की छुट्टियां मनाकर राजबाड़ी लौट रहे थे

बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जो ईद की छुट्टियों के बाद राजबाड़ी से ढाका लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद शुरू में केवल दो लोगों के मरने की खबर सामने आई थी, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़ते-बढ़ते 25 हो गई। मृतकों में 11 महिलाएं, 7 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई, जिसमें अब तक 8 लोगों को बचाया जा चुका है। लेकिन उनमें से दो महिलाओं की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। कुछ लोग अभी भी लापता हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर सर्विस की चार टीमें, 10 गोताखोर, सेना, पुलिस, कोस्ट गार्ड, BIWTC और स्थानीय प्रशासन की टीमें शामिल थीं। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद ‘हमजा’ नामक जहाज की मदद से बस को रात में बाहर निकाला गया। फायर सर्विस और कोस्ट गार्ड के गोताखोर अब भी लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

प्रधानमंत्री ने दिए जांच के आदेश

प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और जांच के आदेश दिए। हादसे के बाद प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है, जिसका नेतृत्व एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट उचेन मेय करेंगे। कमेटी में पुलिस, फायर सर्विस और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं और इसे तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

जानकारी के अनुसार, कई यात्री एक ही परिवार के थे। कुछ लोग बस के बाहर खड़े होने की वजह से बच गए, जबकि उनके परिजन अंदर फंसे रह गए। इस हादसे ने बांग्लादेश में यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Related to this topic: