बांग्लादेशी बैंक के गवर्नर ने भी दिया अपने पद से इस्तीफ़ा, पद छोड़ने के बाद से नहीं हो पा रहा उनस

बांग्लादेशी बैंक के गवर्नर ने भी दिया अपने पद से इस्तीफ़ा, पद छोड़ने के बाद से नहीं हो पा रहा उनसे संपर्क

बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे के बाद से तो पद छोड़ने की होड़ ही लग गई है। दोपहर तक में बताया जा रहा था कि सुप्रीम कोर्ट के जज ने इस्तीफ़ा दे दिया है वहीँ शाम होते- होते बैंक के गवर्नर ने भी अपना पद छोड़ दिया है।

By : Swadesh Writer
बांग्लादेशी बैंक के गवर्नर ने भी दिया अपने पद से इस्तीफ़ा, पद छोड़ने के बाद से नहीं हो पा रहा उनसे संपर्क

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों का उपद्रव इतना ज्यादा बढ़ गया है कि देश के बड़े- बड़े संस्थानों में तैनात लोगों ने भी अपना पद छोड़ दिया है। आज बांग्लादेश बैंक के गवर्नर अब्दुर रउफ तालुकदार ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। ऐसी जानकारी निकल कर सामने आई है कि सोमवार से ही अब्दुर रउफ दफ्तर नहीं आ रहें हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपना इस्तीफ़ा वित्तीय संस्थान प्रभाग के सचिव को भेज दिया था। इस्तीफे के कारण में उन्होंने पर्सनल कारण लिखा है। यह पूरी जानकरी केंद्रीय बैंक मुख्यालय पर हुए हमलों के बीच प्रदर्शनकारियों तक पहुंची। इसी के साथ आपको बता दें कि आज ही मुख्य न्यायालय के जज ने भी अपना पद छोड़ दिया।


4 अन्य डिप्टी गवर्नर ने भी दिया इस्तीफ़ा

शेख हसीना के आवामी लीग वाली सरकार गिरने के बाद वहां उच्च संस्थानों के लोगों ने भी इस्तीफ़ा देना शुरू कर दिया है। 7 अगस्त को अब्दुल रऊफ के साथ चार अन्य गवर्नर ने भी इस्तीफ़ा दे दिया था। अब्दुल रहूफ की बात करें तो वे 12वें गवर्नर बनने से पहले वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ सचिव थे। ये भी शेख हसीना के बेहद करीबी मानें जाते हैं। जब से शेख हसीना से इस्तीफ़ा देकर देश छोड़ा है तब से अब्दुल रऊफ ऑफिस नहीं गए है। और तो और वो अपने निजी आवास पर भी नहीं है। बांग्लादेशी बैंक के अधिकारीयों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि अब्दुल रऊफ कहां हैं।

अब्दुल रऊफ से नहीं हो पा रहा संपर्क

जब से अब्दुल रऊफ ने इस्तीफ़ा दिया है तब से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। किसी को नहीं पता कि वो कहाँ है। उनका फ़ोन भी बंद आ रहा है। आज सुबह प्रदर्शनकारियों के अल्टीमेटम के बाद सुप्रीम कोर्ट के जज ने भी अपना इस्तीफ़ा दे दिया। प्रदर्शनकारी आज सुबह से सुप्रीम कोर्ट को घेर कर खड़े थे। साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर दोपहर 1 बजे तक इस्तीफ़ा नहीं दिया तो आवास पर भी हमला कर देंगे।

संबंधित सामग्री

35 साल बाद बांग्लादेश में पुरुष PM: तारिक रहमान ने संभाली कमान, नई कैबिनेट नए मंत्रियों को जगह

35 साल बाद बांग्लादेश में पुरुष PM: तारिक रहमान ने संभाली कमान, नई कैबिनेट नए मंत्रियों को जगह

बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 35 साल बाद बांग्लादेश को पुरुष पीएम मिला है। प्रचंड बहुमत के साथ नई सरकार ने 50 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाया।

Feb 17, 2026
बांग्लादेश में ऑटो चालक समीर दास की निर्मम हत्या, 23 दिनों में 7वां मामला

बांग्लादेश में ऑटो चालक समीर दास की निर्मम हत्या, 23 दिनों में 7वां मामला

बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पिछले 23 दिनों में 7 हिंदू अल्पसंख्यकों की बेरहमी से हत्या की गई है।

Jan 13, 2026
बांग्लादेश को हर हाल में जवाब देना होगा: भारत की सुरक्षा और हित सर्वोपरि

बांग्लादेश को हर हाल में जवाब देना होगा: भारत की सुरक्षा और हित सर्वोपरि

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश से इस समय जो खबरें आ रही है, वह भारत में रहने वालों के लिए झकझोर देने वाली तो है ही साथ ही चिंताजनक भी है।

Jan 07, 2026
बांग्लादेश में फिर हिंदू शख्स को जलाया: 15 दिन में हिंदू को जलाने का दूसरा मामला

बांग्लादेश में फिर हिंदू शख्स को जलाया: 15 दिन में हिंदू को जलाने का दूसरा मामला

बांग्लादेश के शरियतपुर में हिंदू व्यक्ति पर हमला, हालत गंभीर। 15 दिन में दूसरा मामला, हिंदुओं की सुरक्षा पर सवाल।

Jan 01, 2026
सुवेंदु अधिकारी बोले: बांग्लादेश को गाजा जैसा सबक सिखाना चाहिए, TMC ने किया विरोध

सुवेंदु अधिकारी बोले: बांग्लादेश को गाजा जैसा सबक सिखाना चाहिए, TMC ने किया विरोध

सुवेंदु अधिकारी ने कहा- बांग्लादेश को गाजा जैसा सबक सिखाना चाहिए। TMC ने इसे फासीवादी सोच बताया।

Dec 27, 2025