सुवेंदु अधिकारी बोले: बांग्लादेश को गाजा जैसा सबक सिखाना चाहिए, TMC ने किया विरोध

सुवेंदु अधिकारी बोले: बांग्लादेश को गाजा जैसा सबक सिखाना चाहिए, TMC ने किया विरोध

सुवेंदु अधिकारी ने कहा- बांग्लादेश को गाजा जैसा सबक सिखाना चाहिए। TMC ने इसे फासीवादी सोच बताया।

By : Swadesh Bhopal
सुवेंदु अधिकारी बोले: बांग्लादेश को गाजा जैसा सबक सिखाना चाहिए, TMC ने किया विरोध

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू युवकों की हत्या के विरोध में कहा कि बांग्लादेश को गाजा जैसा सबक सिखाना चाहिए । अधिकारी ने 100 करोड़ हिंदुओं का हवाला देते हुए यह भी कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को सबक सिखाया था। 

भाजपा की सोच फासीवादी और नफरत भरी: TMC

इस बयान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कड़ा विरोध जताया । TMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सुवेंदु अधिकारी ने फासीवादी और नफरत भरी सोच दिखाई है. पार्टी ने आरोप लगाया कि अधिकारी मुसलमानों के खिलाफ हिंसा और नरसंहार की बातें कर रहे हैं. TMC ने आगे कहा- सुवेंदु अधिकारी का बयान नफरत और कट्टरता से भरा है। 

कोलकाता में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए अधिकारी

सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार को कोलकाता में बांग्लादेश में हिंदू युवकों की हत्या और अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों के विरोध में रैली में शामिल हुए . इस रैली में लगभग 1000 साधु-संत भी उपस्थित थे। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन के सामने धरना दिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ।

बांग्लादेश में हिंदू युवकों की हत्या

बांग्लादेश के ढाका में 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास और 24 दिसंबर को राजबाड़ी के अमृत मंडल की भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई थी. अमृत मंडल को भीड़ ने जबरन वसूली के आरोप में मार डाला था.  इस घटना के बाद भारत और बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ते हमलों के विरोध में प्रदर्शन जारी हैं।

संबंधित सामग्री

बांग्लादेश में 10 लाख कपड़ा मजदूरों का प्रदर्शन, 529 फैक्ट्रियों में काम ठप; 30 हजार टका वेतन की मांग

बांग्लादेश में 10 लाख कपड़ा मजदूरों का प्रदर्शन, 529 फैक्ट्रियों में काम ठप; 30 हजार टका वेतन की मांग

बांग्लादेश में करीब 10 लाख कपड़ा मजदूर 30 हजार टका न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के चलते 500 से ज्यादा फैक्ट्रियों में काम ठप हुआ और पुलिस से झड़पें हुईं।

Nov 02, 2026
भारत को ट्रांजिट कॉरिडोर देने पर बांग्लादेश में विरोध, नाहिद इस्लाम ने गंगा जल समझौते पर भी दी चेतावनी

भारत को ट्रांजिट कॉरिडोर देने पर बांग्लादेश में विरोध, नाहिद इस्लाम ने गंगा जल समझौते पर भी दी चेतावनी

बांग्लादेश में भारत को ट्रांजिट कॉरिडोर देने के आरोप पर विवाद बढ़ा। नाहिद इस्लाम ने गंगा जल समझौते में अपने देश का हिस्सा सुरक्षित रखने की मांग की।<br/><br/>

Oct 31, 2026
‘भारत बांग्लादेश नहीं, यहां जनता की चलेगी’, सचिन पायलट ने नेहा बोरा की बात से जताई असहमति

‘भारत बांग्लादेश नहीं, यहां जनता की चलेगी’, सचिन पायलट ने नेहा बोरा की बात से जताई असहमति

सचिन पायलट ने भारत की तुलना बांग्लादेश से करने पर असहमति जताई। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और राहुल गांधी को लेकर भी सवाल उठाए।

Oct 31, 2026
असम में 20 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, 17 हजार रुपये देकर पार की थी सीमा

असम में 20 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, 17 हजार रुपये देकर पार की थी सीमा

असम के धुबरी में पुलिस ने 20 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि उन्होंने 15 से 17 हजार रुपये देकर अवैध रूप से सीमा पार की थी।

Oct 30, 2026
Israel Elections 2026: नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट! आज वोटिंग से तय होगी इजरायल की सियासत

Israel Elections 2026: नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट! आज वोटिंग से तय होगी इजरायल की सियासत

इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। नेतन्याहू को गादी आइज़ेनकोट समेत विपक्षी नेताओं से चुनौती है। सरकार बनाने के लिए 61 सीटें जरूरी हैं।

Oct 27, 2026