असम में 20 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े

असम में 20 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, 17 हजार रुपये देकर पार की थी सीमा

असम के धुबरी में पुलिस ने 20 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि उन्होंने 15 से 17 हजार रुपये देकर अवैध रूप से सीमा पार की थी।

By : स्वदेश डेस्क
असम में 20 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, 17 हजार रुपये देकर पार की थी सीमा

 असम के धुबरी जिले में पुलिस ने 20 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि इन लोगों ने दलालों की मदद से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था । शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि सीमा पार कराने के लिए हर व्यक्ति से 15 से 17 हजार रुपये तक लिए गए।  ये सभी लोग तमिलनाडु के चेन्नई जाने की तैयारी में थे।

जोगमाया फेरी घाट पर पुलिस की कार्रवाई

 यह कार्रवाई धुबरी के जोगमाया फेरी घाट पर की गई । पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बांग्लादेश से आए लोगों का एक समूह यहां से आगे जाने वाला है।  इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुल 38 लोगों का एक समूह हाल ही में नदी और सीमा के रास्तों से भारत में दाखिल हुआ था । इनमें से कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है ।

हर व्यक्ति से लिए गए 15 से 17 हजार रुपये

पूछताछ में हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया कि दलालों ने भारत में प्रवेश कराने के लिए उनसे 15 से 17 हजार रुपये लिए थे, पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है । जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि सीमा पार कराने से लेकर फेरी घाट तक पहुंचाने और आगे चेन्नई भेजने में कौन-कौन लोग शामिल थे।

चेन्नई पहुंचाने की थी तैयारी

पुलिस को शक है कि इस समूह को ब्रह्मपुत्र नदी या रेल मार्ग के जरिए असम से बाहर ले जाने की योजना थी पुलिस अब फेरी घाटों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ा रही है।

हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ विदेशी नागरिकों और पासपोर्ट से जुड़े कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है, मामले में दलालों की पहचान और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026