Breaking News
  • गुजरात पोर्ट आ रहे थाई कार्गो जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास मिसाइलों से हमला, क्रू मेंबर लापता
  • लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, विपक्ष से माफी मांगने के लगे नारे
  • MP हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक: SI समेत 4 पुलिसकर्मी पर एक्शन
  • बस्तर में 108 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर, करोड़ों कैश और सोने का डंप बरामद
  • यूपी में अचानक धुंध, 4 हादसों में 9 गाड़ियां भिड़ीं: शाहजहांपुर में कार-बस की टक्कर, 3 की मौत
  • जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक आतंकी मारा गया: सेना दूसरे की तलाश कर रही है
  • PM बोले- केरल को मलयाली नाम मिला: 11 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
  • सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, 77250 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 300 पॉइंट टूटा
  • सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी: 13 साल से कोमा में है बेटा

होम > विदेश

थाईलैंड में Air India Express विमान हादसे का शिकार

लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान का नोज गियर टूटा, 133 लोग थे सवार

हैदराबाद से फुकेट जा रही Air India Express की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान क्षतिग्रस्त हुई, विमान का नोज गियर टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया, 133 लोग थे सवार....


लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान का नोज गियर टूटा 133 लोग  थे सवार

Air India Express की एक इंटरनेशनल फ्लाइट बुधवार को थाईलैंड में लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या के कारण हादसे का शिकार हो गई। हैदराबाद से आ रही यह फ्लाइट जब फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी तो विमान का आगे वाला लैंडिंग गियर (नोज गियर) क्षतिग्रस्त हो गया और उसका पहिया अलग हो गया। फ्लाइट में कुल 133 लोग सवार थे और फिलहाल इमरजेंसी जैसी स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार हालात पर काबू पा लिया गया है और कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है।

तेज लैंडिंग के कारण हुआ नुकसान

यह फ्लाइट हैदराबाद से फुकेत जा रही थी। विमान तय समय से कुछ मिनट पहले एयरपोर्ट पर पहुंच गया था। लैंडिंग के दौरान विमान काफी तेज गति से रनवे पर उतरा, जिसके कारण सामने वाला लैंडिंग गियर क्षतिग्रस्त हो गया और पहिया निकल गया। पहिया अलग हो जाने के बाद विमान को तुरंत रनवे से हटाना संभव नहीं था, जिसके कारण एयरपोर्ट संचालन पर कुछ समय के लिए असर पड़ा।

विमान में 133 यात्री थे सवार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विमान में कुल 133 यात्री मौजूद थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। इसके अलावा 7 क्रू मेंबर भी फ्लाइट में मौजूद थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया। यह विमान Boeing 737-800 मॉडल का था और एयरलाइन की उड़ान संख्या AXB938 बताई जा रही है।

सुरक्षा के लिए रनवे पर छिड़का गया पाउडर

घटना के बाद एयरपोर्ट की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए रनवे पर सफेद पाउडर छिड़का गया, ताकि अगर कहीं ईंधन का रिसाव हो तो आग लगने का खतरा कम किया जा सके। इस घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने दोपहर करीब 12 बजे से शाम लगभग 6 बजे तक रनवे अस्थायी रूप से बंद रखा। इस दौरान विमान को हटाने और रनवे की सुरक्षा जांच का काम किया गया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस का बयान

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए Air India Express ने कहा कि 11 मार्च को हैदराबाद से फुकेट जा रही उनकी फ्लाइट की लैंडिंग के समय नोज व्हील में तकनीकी समस्या सामने आई थी। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मामले की जांच की जा रही है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी संबंधित एयरलाइन से जरूर प्राप्त कर लें।

Related to this topic: