Breaking News
  • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया
  • गुजरात के अमरेली में 3.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 6 दिनों में दूसरा झटका
  • केंद्र सरकार का फैसला: पेट्रोल पम्प पर भी केरोसिन मिलेगा, हर जिले में 2 पम्प पर सुविधा
  • एमपी के 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त
  • झांसी में कस्टडी से भागे बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
  • सुल्तानपुर में वर्दी पहनते समय थाने में इंस्पेक्टर को लगी गोली, लखनऊ रेफर

होम > देश

विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली हत्या

नेवी कर्मचारी ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर किए टुकड़े-टुकड़े, ऑनलाइन मंगाया चाकू, सिर जलाया

इंडियन नेवी के कर्मचारी ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर किए टुकड़े-टुकड़े, धड़ फ्रिज में छिपाया, सिर जलाया और फिर खुद ही किया....


नेवी कर्मचारी ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर किए टुकड़े-टुकड़े ऑनलाइन मंगाया चाकू सिर जलाया

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां इंडियन नेवी में तैनात एक शादीशुदा टेक्नीशियन पर अपनी प्रेमिका की हत्या का आरोप लगा है। आरोपी ने कथित तौर पर शव के अलग-अलग हिस्सों को घर में छिपाया और सिर को जला दिया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी चिंतादा रविंद्र (35) विशाखापट्टनम के गजुवाका इलाके में किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था और वह अपने मायके गई हुई थी। इसी मौके का फायदा उठाकर उसने अपनी गर्लफ्रेंड को घर पर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।

सिर को जलाने की कोशिश

जानकारी के अनुसार 29 मार्च को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गर्लफ्रेंड मोनिका की हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने के लिए उसने धड़ को फ्रिज में रख दिया, जबकि अन्य हिस्सों को घर के अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिया। सभी सबूत मिटाने के लिए उसने सिर और हाथों को सुनसान जगह पर ले जाकर जलाने की कोशिश की।

ऑनलाइन मंगवाया चाकू

जांच में सामने आया कि आरोपी ने हत्या की योजना पहले से बनाई थी। वह पहले स्थानीय स्तर पर चाकू की व्यवस्था कर रहा था, लेकिन जब वहां चाकू नहीं मिला तो उसने ऑनलाइन चाकू मंगवाया। इससे पुलिस को शक हुआ कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी।

डेटिंग ऐप से हुई मुलाकात

मृतका मोनिका विशाखापट्टनम की रहने वाली थीं। दोनों की मुलाकात साल 2021 में ‘मिंगल’ नाम के डेटिंग ऐप पर हुई थी, जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। लेकिन आरोपी ने लड़की को धोखा देकर साल 2024 में किसी और महिला से शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था। आरोपी का दावा है कि मोनिका उसे उसकी पत्नी को सच्चाई बताने की धमकी देती थी और पैसों को लेकर भी तनाव था।

हत्या कर खुद ही किया सरेंडर

घटना के बाद आरोपी ने अपने एक दोस्त को फोन कर सलाह मांगी। दोस्त के कहने पर वह खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related to this topic: