Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > देश

वीडी सतीशन होंगे केरल के नए CM

केरल को मिला नया मुख्यमंत्री: आखिर कांग्रेस ने वीडी सतीशन पर ही क्यों लगाया दांव?

केरल में चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद कांग्रेस ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया। पार्टी के अंदर गुटबाजी और पोस्टर विवाद के बीच यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है।


केरल को मिला नया मुख्यमंत्री आखिर कांग्रेस ने वीडी सतीशन पर ही क्यों लगाया दांव

केरल में विधानसभा चुनाव नतीजे आने के 10 दिन बाद कांग्रेस ने आखिरकार मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर दिया। पार्टी ने वरिष्ठ नेता और पारावूर सीट से विधायक वीडी सतीशन को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना है। इस फैसले के साथ ही कई दिनों से चल रही सियासी अटकलों पर विराम लग गया  तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद वीडी सतीशन के नाम पर सहमति बनी। हालांकि अंदरखाने मुख्यमंत्री पद को लेकर जबरदस्त खींचतान चल रही थी।

आखिर वीडी सतीशन के नाम पर सहमति कैसे बनी?

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वीडी सतीशन के अलावा केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला का नाम भी काफी मजबूत माना जा रहा था। राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि कई विधायक वेणुगोपाल के समर्थन में थे, लेकिन दरअसल सतीशन को कांग्रेस के आक्रामक और नई पीढ़ी के चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है। विपक्ष के नेता रहते हुए उन्होंने कई मुद्दों पर एलडीएफ सरकार को घेरा था। यही वजह रही कि संगठन के एक बड़े वर्ग ने उन्हें आगे बढ़ाने की मांग की।

पोस्टर विवाद ने बढ़ाया था दबाव

मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांग्रेस के भीतर माहौल पूरी तरह शांत नहीं था। वायनाड समेत कई शहरों में ऐसे पोस्टर लगाए गए जिनमें केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री न बनाने की मांग की गई. कुछ पोस्टरों में तो हाईकमान को खुली चेतावनी तक दी गई। इससे साफ था कि कार्यकर्ताओं के बीच भी नेतृत्व को लेकर मतभेद गहराते जा रहे थे। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व ने सार्वजनिक तौर पर इसे पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया बताया।

61 साल के सतीशन, छह बार के विधायक

वीडी सतीशन 61 साल के हैं और पारावूर सीट से लगातार मजबूत पकड़ रखते हैं। वे छह बार विधायक रह चुके हैं और केरल कांग्रेस में साफ-सुथरी छवि वाले नेता माने जाते हैं. फिलहाल पार्टी उन्हें ऐसे नेता के रूप में पेश कर रही है जो संगठन और सरकार के बीच संतुलन बना सकते हैं। यही सवाल अब उठ रहा है कि क्या सतीशन कांग्रेस की बड़ी जीत को लंबे समय तक राजनीतिक मजबूती में बदल पाएंगे? 

इस बार केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ गठबंधन ने 140 में से 102 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। अकेले कांग्रेस को 63 सीटें मिलीं। यह जीत कई साल बाद राज्य में कांग्रेस के लिए बड़ी वापसी मानी जा रही है  वीडी सतीशन के नाम का ऐलान होते ही तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।  

Related to this topic: