Breaking News
  • BRICS सम्मेलन: 20 देशों के कृषि मंत्री और विशेषज्ञ इंदौर में जुटे
  • पटाखा दुकान में लगी आग, लगातार होते रहे धमाके, भोपाल के बैरागढ़ रोड पर हादसा, 70 फीट तक ऊपर उठी लपटें
  • दिल्ली में आधी रात 70kmph की रफ्तार से आंधी चली: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • भारत में 2024 में सड़क हादसों से 1.77 लाख लोगों की मौत, हर घंटे 20 लोगों ने गंवाई जान
  • प्रख्यात शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

होम > देश

UP Storm Death Toll Reaches 111

यूपी में आंधी-बारिश से मौतों का आंकड़ा पहुंचा 111, MP में रेडअलर्ट!

यूपी में आंधी-बारिश से 111 लोगों की मौत हो गई। वहीं देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। महाराष्ट्र, राजस्थान और यूपी के कई शहरों में पारा 45°C पार पहुंच गया।


यूपी में आंधी-बारिश से मौतों का आंकड़ा पहुंचा 111 mp में रेडअलर्ट 

AI इमेज |

उत्तरप्रदेश  में आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पिछले दो दिनों में राज्य में 111 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में दर्ज की गई हैं। तेज हवाओं, बिजली गिरने और खराब मौसम ने कई जिलों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है।

इधर देश का आधे से ज्यादा हिस्सा भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। महाराष्ट्र, राजस्थान ,मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान 45°C के करीब पहुंच गया है। महाराष्ट्र का अकोला 45.9°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा।

यूपी में आंधी-तूफान से सबसे ज्यादा तबाही

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश जारी रह सकती हैं। शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के 37 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।Prayagraj और भदोही में सबसे ज्यादा जानमाल का नुकसान हुआ है। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से सड़कें बाधित हुईं और बिजली सप्लाई प्रभावित रही।

महाराष्ट्र और राजस्थान में गर्मी का कहर

अकोला में तापमान 45.9°C दर्ज किया गया। जलगांव, अमरावती और वर्धा में भी पारा 45°C के पार पहुंच गया।वहीं राजस्थान के Phalodi में तापमान 45.2°C रिकॉर्ड हुआ। जैसलमेर और बाड़मेर में भी भीषण लू चली। हालांकि जयपुर और कुछ अन्य जिलों में शाम को बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

मध्य प्रदेश और यूपी में भी रेड अलर्ट जैसे हालात

मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान 44°C के पार पहुंच गया। खंडवा, खरगोन, दमोह और रायसेन सबसे गर्म जिलों में शामिल रहे।उधर यूपी का बांदा 45.2°C तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक घरों में रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने लोगों से तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।आंधी-तूफान वाले इलाकों में लोगों को पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कई जिलों में आपदा राहत टीमें भी तैनात कर दी हैं।

 

Related to this topic: