Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > देश

Storm-Rain Kills 18 Amid Heatwave

देश में मौसम का डबल अटैक: कहीं लू तो कहीं तूफानी बारिश, यूपी-बिहार में 18 मौतें

यूपी और बिहार में आंधी-बारिश से 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई राज्यों में भीषण गर्मी जारी है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश, आंधी और लू का अलर्ट जारी किया है।


देश में मौसम का डबल अटैक कहीं लू तो कहीं तूफानी बारिश यूपी-बिहार में 18 मौतें

AI इमेज |

देशभर में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। एक तरफ उत्तर और पश्चिम भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का असर रहा, वहीं दूसरी तरफ आंधी और बारिश ने तबाही मचा दी। उत्तर प्रदेश और बिहार में खराब मौसम के कारण 18 लोगों की मौत हो गई।मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई इलाकों में तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हालांकि कई क्षेत्रों में तेज आंधी और हल्की बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट भी आई।

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश से मौतें

उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश से 13 लोगों की जान चली गई। सुल्तानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां 7 लोगों की मौत हुई। बिहार में भी 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पटना में तेज आंधी के दौरान दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई।कई जिलों में पेड़ और बिजली के पोल गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम बिगड़ने के कारण कई जगह यातायात और बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रही।

बांदा लगातार तीसरे दिन सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश का बांदा लगातार तीसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान और मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भी पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा।मध्य प्रदेश में भोपाल और सीधी सबसे गर्म शहर रहे, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

1 मई का अलर्ट:मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की चेतावनी दी है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, तेलंगाना और कर्नाटक समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

केरलम, तमिलनाडु, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

2 मई का अलर्टछ2 मई को राजस्थान के पाकिस्तान सीमा से लगे इलाकों में धूल भरी आंधी और लू चलने की संभावना है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और बंगाल में भी आंधी-बारिश का यलो अलर्ट रहेगा।

पूर्वोत्तर राज्यों, तमिलनाडु और केरलम में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

एक साथ एक्टिव हुए तीन मौसम सिस्टम

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय देश में तीन बड़े मौसमी सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं। इनमें पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ लाइन और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी शामिल है।इन्हीं सिस्टम्स के कारण कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो रही है, जबकि जहां नमी नहीं पहुंच रही वहां भीषण गर्मी और लू का असर बना हुआ है।

नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश का असर

पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के सातों राज्यों में भारी बारिश दर्ज की गई। मिजोरम में लगातार बारिश के कारण कई जिलों में दूसरे दिन भी स्कूल बंद रहे।उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। मौसम विभाग ने नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में रेड अलर्ट जारी किया है।

 

Related to this topic: