Breaking News
  • BRICS सम्मेलन: 20 देशों के कृषि मंत्री और विशेषज्ञ इंदौर में जुटे
  • पटाखा दुकान में लगी आग, लगातार होते रहे धमाके, भोपाल के बैरागढ़ रोड पर हादसा, 70 फीट तक ऊपर उठी लपटें
  • दिल्ली में आधी रात 70kmph की रफ्तार से आंधी चली: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • भारत में 2024 में सड़क हादसों से 1.77 लाख लोगों की मौत, हर घंटे 20 लोगों ने गंवाई जान
  • प्रख्यात शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

होम > देश

Twisha Sharma Case Update

ट्विशा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, फरार पति समर्थ सिंह पर इनाम घोषित, कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

ट्विशा शर्मा मौत मामले में फरार पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। भोपाल पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।


ट्विशा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन फरार पति समर्थ सिंह पर इनाम घोषित कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

Twisha Sharma Case News |

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले के मुख्य आरोपी और फरार पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। इसके साथ ही भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। साथ ही संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। 

ट्विशा की मौत पहले ही कई सवाल खड़े कर चुकी है। अब कोर्ट और पुलिस की ताजा कार्रवाई के बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है।

कोर्ट से नहीं मिली राहत

समर्थ सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन जज पल्लवी द्विवेदी की अदालत ने उसे खारिज कर दिया। जमानत अर्जी खारिज होने के बाद पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खुली कार्रवाई का रास्ता मिल गया है। डीसीपी जोन-2 की ओर से जारी आदेश में समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की लोकेशन ट्रैक की जा रही है और अलग-अलग शहरों में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

भोपाल में हुई थी ट्विशा की संदिग्ध मौत

31 वर्षीय ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। दिसंबर 2025 में उनकी शादी भोपाल निवासी समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों की मुलाकात वैवाहिक वेबसाइट के जरिए हुई थी और शादी दिल्ली में संपन्न हुई थी। शादी के बाद ट्विशा भोपाल में अपने ससुराल में रहने लगी थीं। कुछ दिन पहले वह घर में फंदे से लटकी मिली थीं। उस समय वह गर्भवती भी थीं। मृतका के परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगाए हैं। परिवार लगातार निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

ससुराल पक्ष ने पेश की अलग कहानी

मामले में नया मोड़ तब आया जब ससुराल पक्ष ने अदालत में दायर जमानत याचिका में ट्विशा की मानसिक स्थिति और कथित नशे की लत का जिक्र किया। ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह, जो भोपाल जिला न्यायालय की रिटायर जज रह चुकी हैं, ने दावा किया कि ट्विशा मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। जमानत याचिका में यह भी कहा गया कि घटना वाली रात उन्होंने घर की छत पर फांसी लगाई थी। हालांकि मृतका के परिजन इन दावों को सिरे से खारिज कर रहे हैं और इसे जांच को भटकाने की कोशिश बता रहे हैं।

मॉडलिंग और कॉर्पोरेट दुनिया से जुड़ी थीं ट्विशा

जानकारी के मुताबिक ट्विशा शर्मा एक्टिंग और मॉडलिंग से भी जुड़ी रही थीं। उन्होंने कुछ क्षेत्रीय फिल्मों और विज्ञापनों में काम किया था। साथ ही वह दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं और शादी के बाद भी वर्क फ्रॉम होम कर रही थीं। अब पुलिस पूरे मामले की हर कड़ी जोड़ने में जुटी है। मोबाइल रिकॉर्ड, पारिवारिक विवाद और घटनास्थल से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

Related to this topic: