Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

नरकोटा आर्मी स्टेशन के पास हमला, गोलीबारी में एक जवान जख्मी, सर्च ऑपरेशन जारी

नरकोटा आर्मी स्टेशन के पास हमला, गोलीबारी में एक जवान जख्मी, सर्च ऑपरेशन जारी

नरकोटा आर्मी स्टेशन के पास हमला गोलीबारी में एक जवान जख्मी सर्च ऑपरेशन जारी

कई दिनों के तनाव के बाद शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बन गई थी। लेकिन सहमति के तीन घंटे के बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन से हमला कर दिया। इसी बीच जम्मू के नगरोटा आर्मी बेस पर भी गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें एक जवान के घायल होने की भी खबर है।

सर्च ऑपरेशन शुरू

जानकारी के मुताबिक नगरोटा के आर्मी बेस के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थी। कुछ देर बाद यहां गोलीबारी भी होने लगी, जिसमें एक गार्ड घायल हो गया। उसका इलाज किया जा रहा है। भारतीय सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है। यहां की सुरक्षा को लेकर चिंता इसलिए भी है क्योंकि यहां पाकिस्तान के ड्रोन अटैक को भी देखा गया था।

सीजफायर के उल्लंघन को लेकर भारत का रुख

सीजफायर के उल्लंघन को लेकर भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाने की बात कही है। सीमा पर पाकिस्तान के ड्रोन अटैक और गोलीबारी को गंभीरता से लिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि भारत पाकिस्तान के युद्ध विराम के समझौता का जो उल्लंघन हुआ है यह गंभीर है।

तैयारी में है भारतीय सेना

भारतीय सशस्त्र बलों को इस अवसर पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। विदेश सचिव ने बताया कि भारतीय सेना इस तरह की स्थितियों को लेकर भी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर जब भी उल्लंघन की घटनाएं होती हैं हमें इसका जवाब पूरी तत्पर्यता से देना चाहिए। 

Related to this topic: