करीला धाम में लगा रंगपंचमी का मेला, सीएम मोहन यादव करेंगे शिरकत, जानिए इसकी ख़ासियत

करीला धाम में लगा रंगपंचमी का मेला, सीएम मोहन यादव करेंगे शिरकत, जानिए इसकी ख़ासियत

By : Jagdeesh Kumar
करीला धाम में लगा रंगपंचमी का मेला, सीएम मोहन यादव करेंगे शिरकत, जानिए इसकी ख़ासियत

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। जिसे मध्य प्रदेश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आज यानी 19 मार्च को रंग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन देवी-देवताओं की पूजा की जाती है और उनके साथ होली मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान स्वयं पृथ्वी में आकर भक्तों के साथ होली खेलते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं। इसलिए इसे देव पंचंमी भी कहते हैं।

मध्य प्रदेश की फेमस है रंगपंचमी

रंगपंचमी का पर्व मध्य प्रदेश में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। प्रदेश के ज़्यादातर शहरों में इस दिन फाग यात्रा निकाली जाती है जिसमें पारंपरगत तौर पर अबीर - गुलाल उड़ाया जाता है। यहां के शहरों में इस दिन सरकारी अवकाश भी घोषित किया जाता है। इंदौर में रंग पंचमी के दिन भव्य गेर उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव को देखने के लिए दूर -दूर से लोग आते हैं। वहीं, करीला धाम में मेला लगता है जिसमें लाखों श्रध्दालु हर साल पहुंचते हैं।

क्या है करीला धाम?

अशोकनगर जिले के करीला में स्थित इस धाम को मां जानकी मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां देश की एक मात्र सीता माता मंदिर है। यहां माता सीता बिना भगवान राम के बिराजमान हैं। यहां रंगपंचमी के समय लगने वाले इस तीन दिवसीय मेले को देखने ख़ुद सीएम मोहन यादव पहुंचेंगे। मेले के सुरक्षा के लिए 250 सीसीटीवी कैमरा और 2500 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

मेले में मिलती है चमत्कारी कड़ाही

मेले में बिकने वाली लोहे की कढ़ाई को लेकर मान्यता है कि ये चमत्कारी होती हैं। इन कढ़ाई में तेल कम खर्च होता है। यही कारण है कि यहां की कढ़ाई को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगती है। जानकारी के मुताबिक़ हर साल यहां से क़रीब 30 लाख से अधिक रूपए की कढ़ाई बिकती है।

फेमस है यहां का नृत्य

बता दें यहां का राई नृत्य दुनिया भर में फेमस है। मान्यता है कि इसी धाम में माता सीता ने लव-कुश को जन्म दिया था। माता सीता ने महर्षि वाल्मिकी से अपने बच्चों का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का अनुरोध किया था। तब स्वर्ग से अप्सराएं आईं और उन्होंने नृत्य किया। यह परंपरा आज भी जारी है। इस दौरान हजारों नृत्यांगनाएं राई नृत्य प्रस्तुत करती हैं।

संबंधित सामग्री

Ramesh Chandra Sharma: मोहन सरकार में इनको मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा! आदेश जारी

Ramesh Chandra Sharma: मोहन सरकार में इनको मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा! आदेश जारी

मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार में एक और मंत्री की नियुक्ति की गई है।

Nov 24, 2026
विरासत का वंदन, विभूतियों का अभिनंदन; मालवा की सांस्कृतिक छटा से सजा भोपाल

विरासत का वंदन, विभूतियों का अभिनंदन; मालवा की सांस्कृतिक छटा से सजा भोपाल

भोपाल के रवीन्द्र भवन में तीन दिवसीय मालवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर आठ विभूतियों को मालवा अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया

Nov 24, 2026
MP New DGP 2026: कौन बनेगा MP का नया DGP? चर्चा में बने ये तीन नाम!

MP New DGP 2026: कौन बनेगा MP का नया DGP? चर्चा में बने ये तीन नाम!

मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में नए डीजीपी को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वर्तमान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा का कार्यकाल 30 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।

Nov 22, 2026
Bhopal News: भोपाल में सीएम मोहन आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का लोकार्पण! सुखविंदर सिंह देंगे परफॉर्मेंस

Bhopal News: भोपाल में सीएम मोहन आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का लोकार्पण! सुखविंदर सिंह देंगे परफॉर्मेंस

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के खेल इतिहास में आज 22 नवंबर 2026 को एक नया सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है।

Nov 22, 2026
Mohan Cabinet Meeting Decisions: मोहन कैबिनेट बैठक, सरकार ने लिए बड़े फैसले

Mohan Cabinet Meeting Decisions: मोहन कैबिनेट बैठक, सरकार ने लिए बड़े फैसले

मध्य प्रदेश के औद्योगीकरण और रोजगार को नई रफ्तार देने के लिए बुधवार को मंदसौर जिले के गांधीसागर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई।

Nov 18, 2026