Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

शादी से पहले दुल्हन को सहेली भगा ले गई, बोली- मैं लड़का हूं, ये मेरी गर्लफ्रेंड

शादी से पहले दुल्हन को सहेली भगा ले गई, बोली- मैं लड़का हूं, ये मेरी गर्लफ्रेंड

पंजाब के तरनतारन में शादी से पहले दुल्हन अपनी सहेली के साथ फरार, शादी के गहने और नगदी भी गायब। जानिए पूरी कहानी।

शादी से पहले दुल्हन को सहेली भगा ले गई बोली- मैं लड़का हूं ये मेरी गर्लफ्रेंड

पंजाब के तरनतारन में शादी से कुछ हफ्ते पहले एक युवती अपनी ही सहेली के साथ घर से चली गई, बाद में जो बातें सामने आईं, उन्होंने दोनों परिवार सदमे में हैं ।मुरादपुरा इलाके में रहने वाली लखविंदर और उसकी सहेली सुनीता राटा पिछले तीन साल से एक ही स्कूल में पढ़ रही थीं. दोनों साथ स्कूल जातीं और अधिकतर समय एक-दूसरे के साथ ही रहती थीं. परिवार को यही लगता रहा कि दोनों अच्छी सहेलियां हैं इसलिए कभी किसी तरह का संदेह नहीं हुआ ।

लड़कों जैसा रहन-सहन, नाम भी बदला

परिजनों के मुताबिक, सुनीता खुद को राटा कहकर बुलाती थी और हमेशा लड़कों जैसे कपड़े पहनती थी, वह खुद को लड़का मानती थी लखविंदर सामान्य तौर पर लड़की की तरह रहती थी इसलिए परिवारों को उनके रिश्ते की असलियत समझ में नहीं आई । लखविंदर की 12वीं की पढ़ाई पूरी होने के बाद परिवार ने उसका रिश्ता अमृतसर के खडूर साहिब इलाके में तय कर दिया, शादी की तारीख 13 और 14 जनवरी 2026 रखी गई थी, खरीददारी भी हो गई. कार्ड छपकर रिश्तेदारों में बंट गए थे ।

कैश और गहने भी गायब

घर में तलाश करने पर पता चला कि करीब 30 हजार रुपये नकद और शादी के लिए रखे गहने भी गायब हैं परिजनों का कहना है कि कुछ समय पहले सुनीता ने कहा था मैं लड़का हूं और लखविंदर मेरी गर्लफ्रेंड है, हम शादी करेंगे लेकिन परिवार ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया था ।मामला सामने आने के बाद दूल्हे के परिवार ने रिश्ता तोड़ दिया। वही पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियां बालिग हैं ऐसे में कोई सख्त कानूनी कार्रवाई फिलहाल संभव नहीं है ।