Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Bahraich Crime News

Bahraich Crime: शादी के तीसरे दिन दुल्हन लापता, पति ने लगाया लाखों की ठगी का आरोप

जीवन लाल यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि शादी के महज तीन दिन बाद उसकी पत्नी कथित रूप से नशीली दवा देकर घर से फरार हो गई।


bahraich crime शादी के तीसरे दिन दुल्हन लापता पति ने लगाया लाखों की ठगी का आरोप

Bahraich Crime: शादी के तीसरे दिन दुल्हन लापता, पति ने लगाया लाखों की ठगी का आरोप |

अनुराग गुप्ता, पयागपुर,बहराइच: थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम काली दुबे पुरवा, फर्दा सुमेरपुर निवासी जीवन लाल यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि शादी के महज तीन दिन बाद उसकी पत्नी कथित रूप से नशीली दवा देकर घर से फरार हो गई। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर पत्नी की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पत्नी ने पति को खिलाई थी नींद की गोली!

जीवन लाल यादव के अनुसार, 19 जून को राजेश पुत्र रामजी यादव निवासी खोटवा समय चालूआ, थाना रानीपुर के माध्यम से बहाराइच स्थित मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया था। विवाह के एवज में उनसे एक लाख रुपये भी लिए गए थे।
पीड़ित का आरोप है कि विवाह के बाद पत्नी केवल तीन दिन तक उसके साथ रही। 24 जून की देर रात पत्नी ने कथित रूप से उसे नींद की गोली खिला दी, जिससे वह बेहोश हो गया। सुबह उठने पर पत्नी घर से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। जीवन लाल का कहना है कि जब उसने इस संबंध में विवाह कराने वाले व्यक्ति राजेश से संपर्क किया तो उसने किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।

पुलिस शुरू की जांच

पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आशंका जताई है कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई है। उसने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पत्नी की बरामदगी तथा संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस को प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: