Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

post Office Deen Dayal Sparsh Scholarship schem

Scholarship: डाक विभाग की स्कॉलरशिप योजना शुरू, जानें कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों को कैसे मिलेंगे 6000 रुपये

भारतीय डाक विभाग ने दीन दयाल स्पर्श योजना 2026-27 के लिए आवेदन शुरू किए हैं। कक्षा 6 से 9 तक के चयनित छात्रों को एक साल के लिए 6000 रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी। जानिए अप्लाई करने की प्रोसेस।


scholarship डाक विभाग की स्कॉलरशिप योजना शुरू जानें कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों को कैसे मिलेंगे 6000 रुपये

Post Office Scholarship Scheme News |

नई दिल्ली। अगर आपका बच्चा कक्षा 6वीं से 9वीं में पढ़ रहा है और उसे डाक टिकटों का संग्रह करने में दिलचस्पी है। तब आपके लिए ये बड़ी खबर है। भारतीय डाक विभाग ने ‘दीन दयाल स्पर्श योजना’ 2026-27 के तहत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। खास बात यह है कि प्रत्येक कक्षा से 10 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। वहीं, चयन होने पर विद्यार्थी को पूरे एक साल तक ₹6,000 की छात्रवृत्ति मिलेगी।

फिलैटली में रुचि बढ़ाना है उद्देश्य

भारतीय डाक विभाग की इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में फिलैटली यानी डाक संग्रह के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है। इसके जरिए बच्चों के ज्ञान और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन

इस योजना में अप्लाई करने के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 6वीं से 9वीं का नियमित विद्यार्थी होना जरूरी है। साथ ही पिछली परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड होना चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को निर्धारित अंकों में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इतना ही नहीं विद्यार्थी के स्कूल में फिलैटली क्लब संचालित होना चाहिए और आवेदक उसका सदस्य होना जरूरी है। यदि स्कूल में फिलैटली क्लब नहीं है तो विद्यार्थी का किसी डाकघर में सक्रिय फिलैटली जमा खाता होना अनिवार्य है। बिना फिलैटली जमा खाते के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ऐसे होगा छात्रों का चयन

छात्रवृत्ति के लिए चयन दो चरणों में होगा। पहला चरण 30 सितंबर 2026 को होने वाली लिखित क्विज परीक्षा है। इसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। क्विज में समसामयिकी, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, खेल, संस्कृति और स्थानीय व राष्ट्रीय फिलैटली से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा का स्थान और समय प्रवेश पत्र के जरिए बताया जाएगा।

क्विज पास करने वालों को बनाना होगा प्रोजेक्ट

लिखित क्विज में चयनित विद्यार्थियों को दूसरे चरण में फिलैटली प्रोजेक्ट प्रस्तुत करना होगा। प्रोजेक्ट जमा करने की अंतिम तारीख 5 नवंबर 2026 है। प्रोजेक्ट का विषय बाद में अलग से बताया जाएगा।

22 सितंबर तक करना होगा आवेदन

योजना के लिए आवेदन पत्र नजदीकी डाकघर से प्राप्त किया जा सकता है। भरा हुआ आवेदन संबंधित प्रवर डाकघर या अधीक्षक डाकघर कार्यालय के पते पर स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। आवेदन वाले लिफाफे पर ‘दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27’ लिखना अनिवार्य है। आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2026 शाम 4 बजे तक है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

क्या होता है फिलैटली क्लब

फिलैटली क्लब (Philately Club) ऐसे लोगों का समूह होता है, जिन्हें डाक टिकटों और पोस्टल सामग्री को इकट्ठा करने, संरक्षित करने और उनके बारे में जानने में रुचि होती है। ये क्लब स्कूल, कॉलेज या स्थानीय स्तर पर बनाए जाते हैं। यहां सदस्य टिकटों का आदान-प्रदान करते हैं और इनके जरिए देश के इतिहास, संस्कृति और विरासत के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

Related to this topic: