Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

नासिक में बादल फटने की चेतावनी

महाराष्ट्र में बारिश बनी आफत, त्र्यंबकेश्वर मंदिर बंद; रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, कई राज्यों में रेड और यलो अलर्ट

महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर में भारी वर्षा के बाद रेड अलर्ट जारी। बादल फटने की आशंका, स्कूल-कॉलेज बंद और मंदिरों को बंद किया गया है। रत्नागिरी में लैंडस्लाइड से बचाव कार्य जारी।


महाराष्ट्र में बारिश बनी आफत त्र्यंबकेश्वर मंदिर बंद रत्नागिरी में लैंडस्लाइड कई राज्यों में रेड और यलो अलर्ट

देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी है। महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में अगले 24 घंटों में 300 मिमी तक बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बादल फटने की आशंका भी व्यक्त की है। उधर रत्नागिरी में लैंडस्लाइड से मकान का हिस्सा ढह गया, जबकि कई अन्य राज्यों में भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

नासिक और त्र्यंबकेश्वर में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में 300 मिमी तक वर्षा की संभावना जताई है। इसके साथ ही क्षेत्र में बादल फटने जैसी स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नासिक जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर और साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल सप्तश्रृंगी मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी रूप से बंद रखा गया है।

रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, राहत अभियान जारी

रत्नागिरी जिले के शेलारवाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ, जिससे एक मकान का हिस्सा ढह गया। हादसे में एक महिला को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि दो अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

पालघर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पालघर जिले के वसई-विरार और नालासोपारा के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। जलभराव की वजह से रेलवे स्टेशनों तक पहुंचने में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में भी रेड अलर्ट जारी है।

देशभर में मानसून का असर

मानसून अब लगभग पूरे देश में सक्रिय हो चुका है। कई राज्यों में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है।

  • मध्य प्रदेश: 31 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।

  • बिहार: 6 से 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट।

  • राजस्थान: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जयपुर समेत कई शहरों में तेज बारिश।

  • हरियाणा: 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।

  • पंजाब-चंडीगढ़: 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट।

  • उत्तराखंड: देहरादून, नैनीताल समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना।

अगले दो दिनों का मौसम

8 जुलाई

  • उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट।

  • पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट।

  • ओडिशा के 5 जिलों में रेड तथा 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट।

9 जुलाई

  • आंध्र प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में तेज बारिश की संभावना।

  • असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई इलाकों में भारी वर्षा।

  • गोवा, तेलंगाना, कर्नाटक और सिक्किम के कुछ क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी।

Related to this topic: