डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में युवाओं से विशेष संवाद करेंगे। वे 'इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस' सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित 'इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस' (IIMUN) के 15वें वार्षिक चैंपियनशिप सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 'जेन जी' और 'जेन अल्फा' के युवाओं के साथ विशेष संवाद भी करेंगे।
युवा नेतृत्व और वैश्विक एकता पर होगी चर्चा
आयोजकों से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सम्मेलन में देश के 100 से अधिक शहरों से 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 2,000 से अधिक स्कूली और कॉलेज छात्र भाग लेंगे। उद्घाटन सत्र की थीम 'द रोल ऑफ यूथ इन यूनाइटिंग द वर्ल्ड, द इंडियन वे' रखी गई है, जिसमें वैश्विक एकता, नेतृत्व और विश्व को जोड़ने में भारत की भूमिका पर चर्चा होगी।