Breaking News
  • पी. कुमारन ब्रिटेन में भारत के अगले हाई कमिश्नर होंगे, 1992 बैच के IFS अफसर
  • लेह में 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया, नुकसान की खबर नहीं
  • भारत-म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों की फायरिंग में असम राइफल्स का जवान घायल
  • उत्तर प्रदेश - मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले 3 दिन बारिश
  • भारतीय सेना 800km रेंज वाली ब्रह्मोस क्रूज-मिसाइल खरीदेगी
  • रामलला का 9 मिनट तक सूर्य तिलक, पंचामृत से अभिषेक, स्वर्ण जड़ित पीतांबर पहनाया
  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस विधायकों में हाथापाई
  • सरकार बोली- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा:डर का माहौल न बनाएं

होम > देश

Journalist Safety Policy Demand Raised in Lok Sabh

लोकसभा में उठी पत्रकार सुरक्षा की मांग: BJP सांसद बोले- बने समग्र वेलफेयर पॉलिसी

BJP सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने लोकसभा में पत्रकारों की सुरक्षा नीति, बीमा, यात्रा रियायतें और कल्याणकारी योजनाओं की मांग उठाई। जानें प्रमुख प्रस्ताव।


लोकसभा में उठी पत्रकार सुरक्षा की मांग bjp सांसद बोले- बने समग्र वेलफेयर पॉलिसी

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा और कल्याण का मुद्दा जोर-शोर से उठा। बीजेपी सांसद ने सरकार से मांग की कि पत्रकारों के लिए एक व्यापक और प्रभावी नीति बनाई जाए, जिससे उनकी सुरक्षा और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। 

सुरक्षा, बीमा और यात्रा रियायत की मांग

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद से सांसद Darshan Singh Choudhary ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों को सुरक्षा मिलनी चाहिए और पहले की तरह यात्रा में 50% रियायत बहाल की जाए। सांसद ने पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए जीवन और स्वास्थ्य बीमा की भी मांग की, साथ ही बच्चों की शिक्षा में सहायता और आवास सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

टोल छूट और AI ट्रेनिंग की भी उठी बात

सांसद ने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर टोल में छूट देने की मांग भी रखी। इसके साथ ही बदलते दौर को देखते हुए पत्रकारों के लिए AI आधारित जर्नलिज्म ट्रेनिंग की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों को नई तकनीकों से लैस करना समय की मांग है, जिससे वे अधिक प्रभावी तरीके से काम कर सकें। 

 जोखिम में काम करते हैं पत्रकार

सांसद ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है। यह व्यवस्था को जवाबदेह बनाती है और समाज को जागरूक करती है।उन्होंने यह भी कहा कि कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका को जहां सुरक्षा और सुविधाएं मिलती हैं, वहीं पत्रकारों को भी समान स्तर पर संरक्षण मिलना चाहिए, क्योंकि वे अक्सर संवेदनशील और जोखिम भरे हालात में काम करते हैं।

Related to this topic: