Haryana Pavilion Chaupal Motivational Story

Haryana Pavilion Chaupal: हरियाणा पवेलियन की चौपाल में नीलम और अनुषा की प्रेरक कहानी, कोविड में शुरू किया ब्रांड

नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा पवेलियन की चौपाल पर नीलम यादव और अनुषा मंत्री ने अपने उद्यम की प्रेरक कहानी सुनाई। मोना श्रीनिवास ने की पहल।

By : स्वदेश डेस्क
Haryana Pavilion Chaupal: हरियाणा पवेलियन की चौपाल में नीलम और अनुषा की प्रेरक कहानी, कोविड में शुरू किया ब्रांड

Haryana Pavilion Chaupal

अरुणेश झा, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बने हरियाणा पवेलियन में शुक्रवार को एक नई शुरुआत की गई। यहां पवेलियन में हरियाणवी चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम की शुरूआत की गई। यह शुरुआत हरियाणा ट्रेड फेयर अथॉरिटी, नई दिल्ली की मुख्य प्रशासक ए. मोना श्रीनिवास ने की। उन्होंने हरियाणा पवेलियन में दो महिलाओं नीलम यादव व अनुषा मंत्री से चौपाल पर चर्चा की, जिनकी कहानियां हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। कैसे दोनों महिलाओं ने मेहनत और लगन के साथ अपना व्यवसाय खड़ा किया। 

नीलम ने कैंसर जैसी बीमारी के बाद भी खड़ा किया उद्यम

हरियाणा के जिला गुरुग्राम के गांव ढाणी चिटर सैन, भोड़ा कलां की नीलम यादव ने बीमारी और आर्थिक तंगी के बीच हिम्मत न हारकर आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल कायम की है। उन्होंने न केवल खुद को स्वरोजगार से जोड़ा, बल्कि लगभग 800 से 900 ग्रामीण महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उनके पति की आँखों की रोशनी कम होने से परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई, तो नीलम ने गाँव में छोटी-सी दुकान खोली। इसी दौरान उन्हें टीबी हो गया और लगभग तीन वर्षों तक इलाज चला। वर्ष 2017 में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर नीलम ने गाँव-गाँव जाकर महिलाओं को प्रेरित किया और नए समूहों के गठन में अहम भूमिका निभाई। इससे उन्हें हर 15 दिन में लगभग ₹9,000 की आय होने लगी। 

कृषि विज्ञान केंद्र से निःशुल्क प्रशिक्षण लेकर उन्होंने अचार, पापड़ और मसाले बनाना सीखा। वर्ष 2021 में कैंसर का पता चलने पर भी उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा। इलाज के दौरान डॉक्टरों की जैविक व पौष्टिक भोजन की सलाह ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। आज वे बिना कृत्रिम प्रिजर्वेटिव के बाजरे का आटा, बाजरे की खिचड़ी, अचार, मसाले और अन्य पारंपरिक उत्पाद तैयार करती हैं, जिन्हें वे विभिन्न व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों में प्रदर्शित करती हैं।

महिला सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र में योगदान के लिए नीलम को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूह का सम्मान और सर्वश्रेष्ठ किसान पुरस्कार मिल चुका है। नीलम का सपना है कि अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनें। वे कहती हैं, "हार परिस्थितियों से नहीं होती, हार तब होती है जब इंसान प्रयास करना छोड़ देता है। और मैंने कभी प्रयास करना नहीं छोड़ा।"

कोविड में खड़ा किया खुद का ब्रांड

गुरुग्राम की रहने वाली अनुषा मंत्री ने बताया कि कोविड में जब लोग जीने के लिए संघर्ष कर रहे थे तो उसने एक छोटी सी शुरुआत की और सुनहरा गोटा के नाम से शुरुआत की। उन्होंने बताया कि कोविड के कठिन दौर में सिर्फ़ एक फ़ोन कॉल से शुरू हुआ यह प्रयास आज 20 से अधिक परिवारों की आजीविका का आधार बन चुका है। ब्रांड की शुरुआत दुपट्टों से हुई, जिन्हें हैंडीक्राफ्ट श्रेणी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उतारा गया। उन दिनों भी उम्मीद से बेहतर प्रतिक्रिया मिली। दो वर्ष बाद पहली बार रिटेल में उतरने का अवसर मिला, जहाँ शो पूरी तरह सोल्ड आउट रहा। इससे ग्राहकों की भरपूर माँग और बहुमूल्य फ़ीडबैक मिला। 

रिटेल उद्योग में 20 से अधिक वर्षों के अनुभव के बाद उन्होंने पूरी तरह गोटा पट्टी कारीगरों के साथ काम करने का निर्णय लिया। ब्रांड ने दो वर्षों की तैयारी के बाद अपना साइज़ चार्ट तैयार किया और एक छोटी सिलाई यूनिट स्थापित की। इसके बाद दिवाली 2025 में लेडीज़ रेडी-टू-वियर परिधान लॉन्च किए गए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास इस मिथक को तोड़ना है कि गोटा पट्टी केवल ओकेजन वियर के लिए उपयुक्त है। हम इस सदियों पुरानी कला में ऐसे अनूठे डिज़ाइन बनाते हैं, जो हर उम्र की महिलाओं को पसंद आएं। उन्होंने बताया कि ब्रांड की सबसे बड़ी ताकत उसके अनुभवी कारीगर हैं, जिन्होंने खुद को आधुनिक माँग के अनुसार ढाल लिया है।

कारीगरों और दर्जियों के बीच बेहतरीन तालमेल है, और हर डिजाइन व हर उत्पाद पर सब मिलकर विचार-मंथन करते हैं। ब्रांड का लक्ष्य इस कला को जीवित रखना है, ताकि अगली पीढ़ी इसे आर्थिक रूप से व्यवहार्य मानकर अपनाएं और बड़े शहरों में नौकरी के लिए पलायन न करे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी जीत यह है कि युवा न केवल उत्पाद बना रहे हैं, बल्कि ब्रांड की विकास यात्रा में खुशी से भागीदार भी हैं। यही युवा इस धरोहर को जिंदा रखेंगे। ये 7 वर्ष बहुत समृद्ध रहे हैं और हमारा सफ़र अभी बस शुरू हुआ है।

संबंधित सामग्री

Chhattisgarh High Court: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप साबित नहीं, हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द कर युवक को किया बरी

Chhattisgarh High Court: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप साबित नहीं, हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द कर युवक को किया बरी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए युवक सुनील वर्मा को बरी कर दिया है

Nov 21, 2026
आसमान में सजी सुरों की महफिल, सोनू निगम ने 'कल हो ना हो' गाकर यात्रियों का जीता दिल

आसमान में सजी सुरों की महफिल, सोनू निगम ने 'कल हो ना हो' गाकर यात्रियों का जीता दिल

आमतौर पर हवाई सफर में यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचने की जल्दी में रहते हैं, लेकिन रायपुर से मुंबई जा रही एक फ्लाइट का नजारा कुछ अलग ही रहा

Nov 21, 2026
आधे सिर का दर्द क्यों बन रहा महिलाओं की परेशानी? जानिए माइग्रेन के कारण और उपाय

आधे सिर का दर्द क्यों बन रहा महिलाओं की परेशानी? जानिए माइग्रेन के कारण और उपाय

आजकल महिलाओं में माइग्रेन की समस्या तेजी से चर्चा में है

Nov 21, 2026
कोरिया से भिड़ेगी भारतीय हॉकी टीम, भोपाल में जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी मेजबान टीम

कोरिया से भिड़ेगी भारतीय हॉकी टीम, भोपाल में जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी मेजबान टीम

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का रोमांच जारी है।

Nov 21, 2026
KL Rahul Century: विदेशी सरजमीं पर केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, SENA देशों में रचा अनूठा कीर्तिमान

KL Rahul Century: विदेशी सरजमीं पर केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, SENA देशों में रचा अनूठा कीर्तिमान

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया है

Nov 21, 2026