नई दिल्ली: देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं UPSC, NEET और JEE में सफलता दर बेहद कम होती है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग योजनाएं एक बड़ा सहारा बन रही हैं।केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से न केवल कोचिंग, बल्कि छात्रावास और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही हैं।
कौन उठा सकता है इन योजनाओं का लाभ
इन योजनाओं का लाभ मुख्य रूप से एससी, एसटी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्र ले सकते हैं।
पात्रता में आमतौर पर 12वीं पास या स्नातक होना और परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये तक होना शामिल है।
ये हैं प्रमुख संस्थान
1. जामिया रेसिडेंशियल कोचिंग एकेडमी
Jamia Millia Islamia के तहत चलने वाली रेसिडेंशियल कोचिंग एकेडमी में UPSC, SSC और बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। अल्पसंख्यक, एससी, एसटी और महिलाओं को प्राथमिकता, मुफ्त कोचिंग के साथ छात्रावास सुविधा. प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू
महत्वपूर्ण तिथियां:
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 मई
-
प्रवेश परीक्षा: 10 जुलाई
-
इंटरव्यू: 16–31 जुलाई
2. डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना
अंबेडकर Foundation द्वारा संचालित यह योजना देश के 31 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में चलाई जा रही है।
-
UPSC, SSC, NEET, JEE की तैयारी
-
पात्रता: 12वीं या स्नातक
-
आय सीमा: 8 लाख रुपये तक
-
लाभार्थी: एससी, एसटी और PM CARES योजना से जुड़े छात्र
3. राजस्थान CM अनुप्रति कोचिंग योजना
राजस्थान सरकार की इस योजना में चयनित छात्रों की कोचिंग फीस सरकार वहन करती है।
-
दूसरे शहर में पढ़ाई पर 40,000 रुपये सालाना सहायता
-
कोर्स: UPSC, NEET, JEE, CLAT, बैंकिंग
-
पात्रता: 10वीं/12वीं के अंक और आय सीमा 8 लाख रुपये तक
4. SPIPA गुजरात सिविल सेवा प्रशिक्षण
Sardar Patel Institute of Public Administration (SPIPA) सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए प्रसिद्ध संस्थान है।
-
आधुनिक लाइब्रेरी, मॉक टेस्ट और इंटरव्यू ट्रेनिंग
-
केवल गुजरात के मूल निवासियों के लिए
-
स्नातक या अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं
अन्य राज्यों में भी मिल रही सुविधा
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में भी इसी तरह की योजनाएं संचालित हो रही हैं, जहां छात्रों को निशुल्क या बेहद कम शुल्क में कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है।
प्रतियोगी परीक्षाओं में मददगार साबित हो रही योजनाएं
विशेषज्ञों का मानना है कि सही मार्गदर्शन और संसाधनों की कमी के कारण कई प्रतिभाशाली छात्र पीछे रह जाते हैं।ऐसे में सरकारी फ्री कोचिंग योजनाएं न केवल शिक्षा में समान अवसर प्रदान कर रही हैं, बल्कि देश के प्रशासनिक और तकनीकी क्षेत्रों में नए प्रतिभाशाली युवाओं को आगे आने का अवसर भी दे रही हैं।