Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

विदेश सचिव ने कहा- युद्ध विराम हो गया है, अब भारत- पाक के बीच 12 मई को बातचीत होगी

विदेश सचिव ने कहा- युद्ध विराम हो गया है, अब भारत- पाक के बीच 12 मई को बातचीत होगी

India- Pakistan News: भारत पाकिस्तान के बीच कुछ दिनों से चल रहा युद्ध अब शांत हो गया है।

विदेश सचिव ने कहा- युद्ध विराम हो गया है अब भारत- पाक के बीच 12 मई को बातचीत होगी

India- Pakistan News: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि अब दोनों देशों के साथ चल रहा युद्ध शांत हो गया है। इस बात की जानकारी भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने खुद दी है। उन्होंने कहा कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया कि आज शाम पांच बजे से दोनों ही देश जल, थल और आकाश हमलों को तत्काल प्रभाव से रोक देंगे। इसका तात्पर्य यह है कि दोनों के बीच युद्ध विराम हो गया है। आज युद्ध विराम की जानकारी देते हुए विदेश सचिव ने आगे कहा कि अब दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है। 12 मई को दोनों देश आधिकारिक तौर पर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। 

अमेरिका की तरफ से दी गई जानकारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से ट्वीट करते हुए जानकरी दी गई कि यह कदम तब उठाया गया है जब भारत पाकिस्तान सीमा पर लगातार ड्रोन से हमला और सीमा पर गोलीबारी हो रही थी। इस युद्ध के चलते क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर चिंता बनी हुई थी। जानकारी के लिए बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका की मौजूदगी में युद्धविराम को लेकर सहमति जताई है। 

युद्धविराम को लेकर पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की। जिसमें बताया गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति को लेकर सहमति बन गई है। उनकी तरफ से यह भी कहा गया कि पाकिस्तान की तरफ से हमेशा  शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया गया है। वो भी सम्प्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना

सूत्रों की तरफ से यह भी जानकारी सामने आई है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर पिछले कई दिनों से अमेरिकी समकक्षों के साथ लगातार बातचीत कर रहे है। जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव को कम करना था। 

Related to this topic: