Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > देश

ED Raid on Partha Chatterjee in West Bengal

पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों पर ED की छापेमारी, शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ा मामला

ईडी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में छापेमारी की। शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में कोलकाता में दो जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।


पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों पर ed की छापेमारी शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ा मामला

कोलकाता:कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच और शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में की गई है। ED ने उनके घर सहित दो स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। 

तीन बार पूछताछ में नहीं हुए पेश

सूत्रों के अनुसार, पार्थ चटर्जी को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे तीन बार प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद एजेंसी ने यह सख्त कदम उठाया। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में पैसों के लेनदेन और कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भर्ती घोटाले से जुड़े धन का इस्तेमाल कैसे किया गया।

शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ा मामला

यह पूरा मामला पश्चिम बंगाल में सामने आए शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसमें कई स्तरों पर जांच चल रही है। ED इस केस में आगे की कार्रवाई और पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं।

Related to this topic: