हरिद्वार। शांतिकुंज में आयोजित माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर उनके तप, त्याग, सेवा और मातृत्व से ओतप्रोत जीवन की स्मृति में विशेष स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, स्वामी राजराजेश्वराश्रम व जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या सहित उपस्थित अतिथियों ने स्मारक डाक टिकट का संयुक्त रूप से अनावरण किया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने माता भगवती देवी शर्मा के तप, त्याग, करुणा और मातृत्व को स्मरण करते हुए उनके जीवन को नारी जागरण, सेवा और सामाजिक चेतना का प्रेरक उदाहरण बताया।

सनातन को लेकर किसी प्रकार की शंका नहीं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि सनातन को लेकर किसी प्रकार की शंका या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। वर्तमान विश्व अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है और इन समस्याओं के समाधान के लिए दुनिया की निगाह भारत की ओर है, क्योंकि भारतीय संस्कृति और सनातन चिंतन में ही मानवता को दिशा देने की क्षमता निहित है।
🙏 जन्मशताब्दी समारोह 2026 में आदरणीय डॉ. मोहन भागवत जी का आत्मीय स्वागत! देव संस्कृति विश्वविद्यालय (DSVV), शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित जन्मशताब्दी समारोह का यह एक विशेष और यादगार पल है। इस वीडियो में देखिए आदरणीय डॉ. मोहन भागवत जी के आगमन और उनके आत्मीय स्वागत की कुछ खास झलकियाँ। माताजी की जन्मशताब्दी समारोह के इन विशेष पलों को देखिए और इस भव्य आयोजन की यादगार झलकियों का आनंद लीजिए। #DrMohanBhagwat #JanmashatabdiSamaroh2026 #DSVV #Shantikunj #ShantikunjRishiChintan Please 👍 like | 🔄 share | 🔔 follow.
— AWGP - All World Gayatri Pariwar (@awgpofficial) November 21, 2026

सौ वर्ष पूरे करने की चुनौती
डॉ. भागवत ने कहा कि सौ वर्ष पूरे करना किसी भी संगठन के लिए आसान नहीं होता और उसे अनुशासनपूर्वक आगे बढ़ाना उससे भी बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि ईश्वरीय कार्यों के संचालन के लिए भगवान स्वयं सामने नहीं आते, बल्कि योग्य व्यक्तियों और संगठनों को उसका श्रेय और उत्तरदायित्व प्रदान करते हैं। इस दौरान भारत सहित 40 देशों से आए गायत्री परिजन सहित जिला प्रशासन के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।