Breaking News
  • आतंकी संगठन से संबंधों के चलते जम्मू-कश्मीर के दो सरकारी कर्मचारियों की सेवा समाप्त
  • मुरैना में गश्त पर निकली थी टीम, रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, मौत
  • ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन भरा:भाजपा के सुवेंदु अधिकारी यही से उम्मीदवार
  • उत्तराखंड में चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में भी ओले गिरे: MP में 3 चक्रवात एक्टिव
  • सेंसेक्स 2946 अंक चढ़कर 77,563 पर बंद:निफ्टी 874 अंक बढ़कर 23,997 पर पहुंचा

होम > देश

Dheerendra Shastri Hanuman Chalisa in Australia Pa

ऑस्ट्रेलियाई संसद में गूंजा हनुमान चालीसा, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिया शांति का संदेश

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऑस्ट्रेलियाई संसद में हनुमान चालीसा का पाठ किया, शांति का संदेश दिया और राष्ट्रों से युद्ध के बजाय गरीबी से लड़ने का आग्रह किया।


ऑस्ट्रेलियाई संसद में गूंजा हनुमान चालीसा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिया शांति का संदेश

ऑस्ट्रेलिया की संसद में उस समय एक अलग ही दृश्य देखने को मिला, जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमान चालीसा का पाठ कराया। इस दौरान उन्होंने विश्व शांति और भारतीय संस्कृति पर संबोधन देते हुए देशों से युद्ध की बजाय गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ने की अपील की।

8 से 15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं शास्त्री

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 8 से 15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने कैनबरा स्थित ऑस्ट्रेलियाई संसद में विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग, ऑस्ट्रेलियाई नागरिक और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय मूल की युवतियों द्वारा पारंपरिक नृत्य से हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित लोग भक्ति में झूमते नजर आए। एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक द्वारा ‘राधे-राधे’ भजन भी प्रस्तुत किया गया।

‘युद्ध नहीं, गरीबी से लड़ाई जरूरी’

अपने संबोधन में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने वैश्विक तनाव और युद्धों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इतिहास में महाभारत जैसा बड़ा युद्ध भी हो चुका है, लेकिन युद्ध किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि देशों को मिसाइल और हथियारों की बजाय गरीबी के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। उनका संदेश था कि असली विकास वही है, जहां देश अपने नागरिकों को बेहतर जीवन दे सके।

कैनबरा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा पहुंचने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भारतीय समुदाय ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ‘जय श्रीराम’ के नारे लगे और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया स्थित बागेश्वर धाम शिष्य मंडल ने इस कार्यक्रम के लिए पहल की थी। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से संसद में प्रवचन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री को आमंत्रित किया गया।

सिडनी ओपेरा हाउस में भी होगा प्रवचन

अपने दौरे के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री कैनबरा, पर्थ और सिडनी सहित तीन प्रमुख शहरों में कथा करेंगे। खास बात यह है कि सिडनी के प्रसिद्ध ओपेरा हाउस में भी उनका प्रवचन प्रस्तावित है, जहां हजारों की संख्या में भारत समेत कई देशों से श्रद्धालु शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, फिजी और सिंगापुर सहित कई देशों के लोग भाग लेने वाले हैं, जिससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

Related to this topic: