Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

Cockroach Janta Party Viral

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने इंटरनेट पर मचाया शोर, मीम से शुरू हुआ आंदोलन अब युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहा?

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से शुरू हुआ डिजिटल मूवमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीम्स के बीच बेरोजगारी, सिस्टम और युवाओं की नाराजगी बड़े मुद्दे बनाकर जेनZ को उकसाने की कोशिश की जा रही हैं।


‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने इंटरनेट पर मचाया शोर मीम से शुरू हुआ आंदोलन अब युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहा

CJP Trends After CJI Statement |

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी 'पार्टी' छाई हुई दिखाने की कोशिश की जा रही है, जिसका नाम सुनते ही लोग पहले हंसते हैं। फिर उसकी पोस्ट पढ़कर बहस शुरू कर देते हैं। नाम है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP. खुद को 'युवाओं की पार्टी' बताने वाला यह डिजिटल मूवमेंट अचानक इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है या उसे ठ3ेड में लाने की कोशिश की जा रही है। मीम, व्यंग्य और गुस्से के मिश्रण से बना यह अभियान अब सिर्फ मजाक तक सीमित नहीं दिख रहा। बेरोजगारी, एग्जाम विवाद, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सिस्टम से नाराजगी जैसे मुद्दों को लेकर बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ना बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अब तक लाखों लोग इस डिजिटल मूवमेंट से जुड़ चुके हैं। 

एक बयान से शुरू हुआ पूरा विवाद

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम अचानक नहीं आया। इसकी शुरुआत उस विवाद के बाद हुई जिसमें सुप्रीम कोर्ट में कथित तौर पर कुछ फर्जी डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' और 'पैरासाइट' जैसे शब्दों से की थी। हालांकि बाद में सीजेआई ने सफाई दी गई कि बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था। कहा गया कि टिप्पणी युवाओं के लिए नहीं बल्कि फर्जी डिग्री धारकों के संदर्भ में थी। लेकिन तब तक सोशल media पर मीम्स और रिएक्शन की बाढ़ आ चुकी थी। यहीं से कुछ लोगों ने इसमें अपनी मंशा पूरी करने की जुगत लगाई और  उस शब्द को व्यंग्य में बदल दिया और 'Cockroach Janta Party' नाम इंटरनेट पर ट्रेंड कराया जाने लगा। कुछ सरकार विरोधी लोगों ने इसे सिस्टम के खिलाफ डिजिटल विरोध का नया तरीका बताया।

मीम्स से युवाओं का गुस्सा दिखाने की कोशिश

CJP की सोशल मीडिया पोस्ट्स में हास्य जरूर दिखता है, लेकिन उनके पीछे साजिश भी मौजूद हैं। पार्टी खुद को 'Secular, Socialist, Democratic, Lazy' बताती है और यही टैगलाइन सबसे ज्यादा वायरल हो रही है। सदस्यता के मजाकिया नियमों में 'बेरोजगार', 'क्रोनिकली ऑनलाइन' और 'प्रोफेशनल रैंटर' जैसे शब्द इस्तेमाल किए जा रहे हैं। लेकिन इसी अंदाज में युवा नौकरी, भर्ती परीक्षाओं, पारदर्शिता और राजनीतिक जवाबदेही जैसे मुद्दों पर अपनी नाराजगी जाहिर करना बताया जा रहा हैं। इंटरनेट की भाषा में चल रहा यह आंदोलन खास तौर पर Gen Z यूजर्स के बीच तेजी से फैलाया जा रहा है। Reddit, Instagram और X जैसे प्लेटफॉर्म पर इसके मीम्स और पोस्ट लाखों बार शेयर किए जा रहे हैं।

मेनिफेस्टो से बड़े मुद्दे उठाने का दावा

दिलचस्प बात यह है कि CJP सिर्फ मजाकिया पोस्ट तक सीमित नहीं है। इसके तथाकथित “मेनिफेस्टो” में कई बड़े राजनीतिक और संवैधानिक मुद्दों का जिक्र किया है। इनमें रिटायरमेंट के बाद जजों के राजनीतिक पदों पर रोक, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, मीडिया की स्वतंत्रता और दल बदलने वाले नेताओं पर लंबा प्रतिबंध जैसे मुद्दे शामिल बताए जा रहे हैं। पार्टी ने 'Gen Z Virtual Convention' आयोजित करने की भी बात कही है, जहां युवा नीति और गवर्नेंस पर चर्चा के नाम पर देश में बड़ा आंदोलन खड़ा करने की कोशिश है।  

सोशल मीडिया पर उठाए जा रहे हैं सवाल 

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ लोग इसे सिर्फ वायरल कंटेंट और मीम पॉलिटिक्स बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि यह Gen Z को भड़काने की कोशिश है। एक यूजर ने लिखा कि ये डिजिटल गैंग इसके पीछे है। केैंपेन चलाने वाला  आप का मीडिया मैनेजर रहा दीपके अमेरिका में बैठकर भारत में कुछ बड़ा करना चाहता है इसके पीछे कई और पार्टिंयां हैं।

Related to this topic: