NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और शिक्षा प्रणाली में सुधारों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते महीनों से प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त करने का ऐलान किया है।
CJP Protest End: NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और शिक्षा प्रणाली में सुधारों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते महीनों से प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त करने का ऐलान किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर धरना प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की है।
सीजेपी की प्रदर्शन खत्म की घोषणा
मीडिया की खबरों के अनुसार केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ सीजेपी के सौरव दास और उनके प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में गहन बातचीत के बाद सीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धरना समाप्त करने की घोषणा कर प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक अपने घर लौटने की अपील की।
सरकार ने मानी ये मांगे
सीजेपी प्रवक्ताओं का कहना है कि हमारी सरकार के तीन दौर की चर्चा हुई। हमारी मांगों को सरकार ने मान लिया है। हमारी पहल मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा था जो पहले ही मान लिया गया। इसके अलावा सरकार ने माना है कि प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी केस वापस लिए जाएंगे। भविष्य में प्रदर्शनकारियों पर कोई एक्शन नहीं होगा और मंगलवार तक लिखित गारंटी दी जाएगी।