अब मोबाइल नंबर की तरह बैंक अकाउंट भी पोर्ट हो सकेगा। RBI की नई योजना से बिना अकाउंट नंबर बदले बैंक बदलना आसान होगा। जानिए पूरा प्लान।
अब मोबाइल सिम कार्ड की तरह ही बैंक खाते भी पोर्ट हो सकेंगे। यानी आप अपने बैंक खाते को दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकेंगे। बैंक पोर्टेबिलिटी लागू होने पर आपका बैंक जरूर बदलेगा, लेकिन अकाउंट नंबर वही रहेगा। यह बदलाव देश के बैंकिंग इतिहास में बड़ा परिवर्तन साबित हो सकता है। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा।भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक ऐसे प्रस्ताव पर काम कर रहा है, जो लोगों को बिना अकाउंट नंबर बदले बैंक बदलने की सुविधा देगा। उम्मीद है कि जल्द ही देश में बैंक अकाउंट पोर्टेबिलिटी लागू हो सकती है। इसके तहत ग्राहक मोबाइल नंबर की तरह ही अपना बैंक अकाउंट नंबर अपने पास रखते हुए दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकेंगे।
भुगतान सेवा सिस्टम में बड़ा बदलाव
इस सिस्टम के लागू होने पर सभी बैंक आपस में कनेक्ट होंगे। ऑटो डेबिट और मैंडेट (जैसे EMI कटौती) जैसी सेवाएं भी इस सिस्टम का हिस्सा होंगी।जब भी ग्राहक बैंक बदलेगा, तो ये सभी सेवाएं अपने आप नए बैंक में ट्रांसफर हो जाएंगी। इसके लिए अलग से कोई प्रक्रिया नहीं करनी होगी। हालांकि, पेमेंट विजन 2028 से जुड़े कुछ और विवरण अभी आना बाकी हैं।
ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा
अभी बैंक बदलना एक जटिल और लंबी प्रक्रिया है, इसलिए लोग खराब सर्विस और ज्यादा चार्जेस के बावजूद उसी बैंक में बने रहते हैं। लेकिन इस नई व्यवस्था के आने से यह समस्या खत्म हो सकती है।यदि यह सिस्टम लागू होता है, तो बैंक बदलना सिम कार्ड बदलने जितना आसान हो जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि EMI, SIP और बिल भुगतान जैसी सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहें।RBI की प्रस्तावित बैंक अकाउंट पोर्टेबिलिटी योजना बैंकिंग सिस्टम में एक बड़ा सुधार ला सकती है।