आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से झटका: ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खां की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दी है। 16 नवंबर को डिवीजन बेंच सुनवाई करेगी और अंतरिम राहत पर भी विचार होगा।

By : हितेंद्र शर्मा
आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से झटका: ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर

 नई दिल्लीः  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खां की ईडी गिरफ्तारी का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुना जाएगा, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका हाईकोर्ट भेज दी है । अदालत ने निर्देश दिया है कि 16 नवंबर को हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच इस मामले की सुनवाई करे, साथ ही आजम खां की अंतरिम राहत की मांग पर भी विचार किया जाए।

कपिल सिब्बल ने 87 FIR का मामला उठाया

सुप्रीम कोर्ट में आजम खां की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल पेश हुए । उन्होंने दलील दी कि आजम खां के खिलाफ पहले से 87 FIR दर्ज हैं। सिब्बल ने कहा कि जमानत मिलने के तुरंत बाद उन्हें एक नए मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रताड़ना का मामला बताते हुए गिरफ्तारी की परिस्थितियों पर सवाल उठाए और राहत देने की मांग की ।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कपिल सिब्बल की दलीलों पर कहा, "आपकी दलील में कुछ दम हो सकता है, लेकिन हम कोई राय व्यक्त नहीं करना चाहते, अदालत ने साफ किया कि वह फिलहाल मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं कर रही है।

16 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि 16 नवंबर को डिवीजन बेंच मामले की सुनवाई करे और अंतरिम राहत की मांग पर भी विचार करे । संबंधित रिकॉर्ड दो दिनों के भीतर हाईकोर्ट भेजने को कहा गया है।

दोनों पक्षों को अपनी अतिरिक्त दलीलें दाखिल करने की अनुमति भी दी गई है, अब आजम खां को राहत मिलेगी या नहीं, इस पर हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार रहेगा।

संबंधित सामग्री

MP Employee Arrear Delayed: कर्मचारियों का DA तो बढ़ा, पर दीवाली से पहले जेब में नहीं आएगा एरियर, जानें वजह

MP Employee Arrear Delayed: कर्मचारियों का DA तो बढ़ा, पर दीवाली से पहले जेब में नहीं आएगा एरियर, जानें वजह

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का डीए दो प्रतिशत बढ़ा। हालांकि कोषालय की विंडो बंद होने से एरियर की पहली किस्त के बिल अटके हैं। संगठन ने दीवाली से पहले पोर्टल खोलने की मांग की है।

Nov 05, 2026
80 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

80 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

मुरैना में 80 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ हत्या, लूट और डकैती समेत कई मामले दर्ज हैं।

Nov 05, 2026
CJP पर अमेरिका और पाकिस्तान से फंडिंग लेने का खुलासा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किए बड़े दावे

CJP पर अमेरिका और पाकिस्तान से फंडिंग लेने का खुलासा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किए बड़े दावे

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने CJP पर विदेशी फंडिंग और पाकिस्तान से जुड़े होने के आरोप लगाए हैं। विपक्ष ने इन आरोपों पर सवाल उठाते हुए सबूत मांगे हैं।

Nov 05, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हिरासत में लेने के 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना जरूरी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हिरासत में लेने के 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि पुलिस हिरासत में लेने के समय से ही 24 घंटे की गिनती शुरू होगी। गिरफ्तारी के कागज बाद में बनाने से समयसीमा नहीं बदलेगी।

Nov 05, 2026
दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के चांदनी चौक में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। NDRF और दमकल विभाग की टीमें बचाव में जुटी हैं।

Nov 05, 2026