Breaking News
  • अमेरिकी कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से ओमान छोड़ने का आदेश
  • मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
  • कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस ने UAE के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं
  • बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर
  • चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान

होम > देश

Assembly Election Dates 2026 Five States

देश के 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान: अप्रैल में दो चरणों में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने 2026 में होने वाले असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल में वोटिंग होगी और 4 मई को सभी राज्यों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।


देश के 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान अप्रैल में दो चरणों में वोटिंग 4 मई को आएंगे नतीजे

इलेक्शन तारीख तय |

नई दिल्ली। देश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने 2026 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अप्रैल महीने में मतदान होगा, जबकि सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन पांच राज्यों की कुल 824 विधानसभा सीटों पर करीब 17.4 करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।

किस राज्य में कब होगी वोटिंग

चुनाव आयोग के अनुसार अलग-अलग राज्यों में अलग तारीखों पर मतदान कराया जाएगा।

असम – 9 अप्रैल

केरल – 9 अप्रैल

पुडुचेरी – 9 अप्रैल

तमिलनाडु – 23 अप्रैल

पश्चिम बंगाल – 23 और 29 अप्रैल

इन सभी राज्यों में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 मई को एक साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे।

height=1024

17.4 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन पांच राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में कुल मिलाकर लगभग 17 करोड़ 40 लाख मतदाता हैं। ये मतदाता 824 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का फोकस निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मतदान केंद्रों पर मोबाइल ले जाने पर रोक

चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को लेकर कुछ सख्त निर्देश भी जारी किए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदाताओं को अपना मोबाइल फोन पोलिंग स्टेशन के बाहर ही रखना होगा। वोट डालने के बाद वे अपना फोन वापस ले सकेंगे।

राजनीतिक दलों से लिए गए सुझाव

चुनाव कार्यक्रम तय करने से पहले चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के राजनीतिक दलों से बातचीत की थी। उनके सुझावों को ध्यान में रखते हुए चुनाव की तारीखें तय की गई हैं। आयोग का कहना है कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत योजना तैयार की गई है।

पिछली बार कब हुआ था ऐलान

इन पांच राज्यों के पिछले विधानसभा चुनाव का ऐलान 26 फरवरी 2021 को किया गया था। उस समय पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान कराया गया था, जबकि असम में तीन चरणों में वोटिंग हुई थी। वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान हुआ था। इन सभी राज्यों की मौजूदा विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून के बीच खत्म हो रहा है।

Related to this topic: