Breaking News
  • अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ की रिपोर्ट, पाकिस्तानी मिसाइलों से अमेरिका को खतरा
  • हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक
  • पीएम मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि और नव वर्ष पर 9 अलग-अलग तरह से पोस्ट कर बधाई दी
  • देशभर में नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है, देवी मंदिरों में भीड़
  • चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर हिन्दू नववर्ष और गुड़ी पड़वा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
  • विजयपुर विधायक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई: मुकेश मल्होत्रा MLA रहेंगे या नहीं तय होगा
  • सेंसेक्स 1800 अंक गिरकर 74,900 पर आया, निफ्टी में 540 अंकों की गिरावट

होम > देश

BJP releases 39 candidates Kerala polls

केरल चुनाव में BJP की दूसरी सूची जारी, 39 नाम घोषित; विजयन ने भी भरा पर्चा

केरल चुनाव 2026 के लिए BJP ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। वहीं मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी नामांकन दाखिल किया।


 केरल चुनाव में bjp की दूसरी सूची जारी 39 नाम घोषित विजयन ने भी भरा पर्चा

BJP List |

केरल विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। इसी बीच बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं।

BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जारी लिस्ट में कोल्लम सीट से डॉ. एन प्रताप कुमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कोंगद सीट से रेनू सुरेश को टिकट दिया गया है। पार्टी इस बार केरल में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है। इसके चलते ही पार्टी उम्मीदवार चयन में संतुलन दिखाने की कोशिश भी नजर आती है।

विजयन ने ठोका दावा

एक तरफ बीजेपी ने लिस्ट जारी की है। वहीं, दूसरी तरफ, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने धर्मदम सीट से एलडीएफ उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। यह साफ संकेत है कि वे लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में हैं।

140 सीटों पर होगा मुकाबला

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने ने 15 मार्च को चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। केरल में 9 अप्रैल को 140 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में भी चुनाव होंगे। सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे।

height=1200

height=1200

क्या बदलेगी परंपरा या कायम रहेगा ट्रेंड?

केरल की राजनीति की खास बात यह रही है कि यहां हर चुनाव में सत्ता बदलती रही है। लेकिन 2021 में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार क्या होता है। एक तरफ एलडीएफ जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में है। वहीं, दूसरी तरफ यूडीएफ और बीजेपी सत्ता परिवर्तन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Related to this topic: