Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > देश

असम में राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से 7 हाथियों की मौत, इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे

असम में राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से 7 हाथियों की मौत, इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे

असम में राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से 7 हाथियों की मौत, इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतरे। कोहरे के कारण हुआ हादसा, सभी यात्री सुरक्षित।


असम में राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से 7 हाथियों की मौत इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे

असम के नागांव जिले में शनिवार सुबह घने कोहरे के बीच रेलवे ट्रैक पार कर रहे हाथियों का एक झुंड सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि  7 हाथियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,  एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।  इस भीषण टक्कर के झटके से ट्रेन का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। गनीमत यह रही कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.  किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।  रेलवे ने बताया कि हादसा रात करीब 2:15 बजे जमुनामुख-कामपुर खंड के पास हुआ।

कोहरे ने रोका लोको पायलट का रास्ता

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जिस जगह यह हादसा हुआ, वह हाथियों के गुजरने वाला निर्धारित गलियारा (Elephant Corridor) नहीं था । घना कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम थी. लोको पायलट ने जैसे ही हाथियों को ट्रैक पर देखा उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाए लेकिन ट्रेन की रफ्तार और कम दूरी के कारण इस हाजसे को टाला नहीं जा सका।

घायल बच्चे का इलाज जारी

हादसे की खबर मिलते ही वन विभाग और रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच गईं.वन विभाग के कर्मचारी घायल हाथी के बच्चे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं .पशु चिकित्सकों की टीम उसका इलाज कर रही है।  मृत हाथियों का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

रूट डायवर्ट, बहाली का काम पूरा

  घटना के बाद उस रूट की ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया था  रेलवे ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और यात्रियों को दूसरे डिब्बों में शिफ्ट किया। जानकारी के मुताबिक ट्रैक को साफ कर बहाली का काम पूरा कर लिया गया है.स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में इंसान और जानवरों के बीच संघर्ष  की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं ।

Related to this topic: