Breaking News
  • होर्मुज बंद, फिर भी भारत को नहीं होगी तेल की कमीः सूत्रों का दावा 60% सप्लाई दूसरे रास्तों से हो रही
  • इजराइल-ईरान जंग से दक्षिण कोरिया का बाजार 7% टूटा, जापान का निक्केई 3% गिरा
  • हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस ने ईको वैन को पीछे टक्कर मारी 6 लोगों की मौत, 7 घायल
  • PM मोदी यूट्युब पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के नेता, 30 मिलियन सब्सक्राइबर हुए
  • ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद किया: गुजरने वाले जहाजों पर हमला करने की चेतावनी
  • ईरान युद्ध का असर: मुंबई में 4,500 टन प्याज के 150 कंटेनर फंसे, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

होम > देश

असम चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची जारी

असम विधानसभा चुनाव: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली सूची जारी, 42 उम्मीदवारों का ऐलान

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। गौरव गोगोई, देवव्रत सैकिया और रिपुन बोरा को मिला टिकट।


असम विधानसभा चुनाव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली सूची जारी 42 उम्मीदवारों का ऐलान

assam assembly Election list |

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए पार्टी ने 42 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले उम्मीदवारों का ऐलान कर कांग्रेस ने राजनीतिक बढ़त लेने की रणनीति अपनाई है।

बड़े चेहरों को मैदान में उतारा

प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट सीट से टिकट दिया है। इसी तरह कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया को नाजिरा सीट से मौका मिला है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बरछल्ला से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने संगठन से जुड़े और अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता देने की रणनीति अपनाई है।

किस सीट पर किसे मिला मौका?

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी सूची के मुताबिक प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

क्र.सं.  -निर्वाचन क्षेत्र  -  उम्मीदवार
1    गौरीपुर  -  अब्दुस सोबहान अली सरकार
2    गोलपाड़ा वेस्ट (ST)-    मार्कलाइन मराक
3    बोंगाईगांव -   गिरिश बरुआ
4    बरपेटा (SC) -   महानंदा सरकार
5    बोको-छायगांव (ST) -   रमेन सिंह राभा
6    हाजो-सुआलकुची (SC) -   नंदिता दास
7    कमलपुर   - सत्यव्रत कलिता
8    दिसपुर  -  मीरा बोरठाकुर गोस्वामी
9    बरखेत्री -   दिगंत बर्मन
10    नलबाड़ी -   अशोक कुमार शर्मा
11    तिहू   - रातुल पटुवारी
12    सिपाझार  -  बिनंदा कुमार सैकिया
13    जागीरोड (SC)-    बुबुल दास
14    रुपोहीहाट -   नुरुल हुदा
15    समागुड़ी -   तंजील हुसैन
16    राहा (SC)  -  उत्पल बनिया
17    लुमडिंग  -  स्वप्न कर
18    बरछल्ला  -  रिपुन बोरा
19    बिहपुरिया  -  नारायण भूयां
20    जोनाई (ST)  -  राज कुमार मेडाक
21    डूमडूमा -   दुर्गा भुमिज
22    मार्घेरिटा -   प्रतीक बोरदोलोई
23    चाबुआ-लाहोवाल -   प्रांजल घटोवार
24    डुलियाजन  -  ध्रुबा गोगोई
25    नाहरकटिया -   प्रणति फुकन
26    सोनारी  -  उत्पल गोगोई
27    डेमो  -  अजय कुमार गोगोई
28    नाजिरा   - देवव्रत सैकिया
29    माजुली (ST)  -  इंद्रनील पेगू
30    टियोक  -  पल्लबी सैकिया गोगोई
31    जोरहाट -   गौरव गोगोई
32    गोलाघाट  -  बितुपन सैकिया
33    बोकाजन (ST) -   रतोन एंगती
34    रोंगखांग (ST)  -  ऑगस्टीन एंगही
35    लखीपुर  -  एम. संती कुमार सिंघा
36    उधारबॉंड   - अजीत सिंह
37    बरखोला  -  डॉ. अमित कुमार कलवार
38    सिलचर -   अभिजीत पॉल
39    सोनाई -   अमीनुल हक लस्कर
40    करीमगंज नॉर्थ -   जकारिया अहमद
41    पाथरकांडी -   कार्तिक सेना सिन्हा
42    रामकृष्ण नगर (SC) -   सुरुचि रॉय
आरक्षित सीटों पर खास रणनीति

कांग्रेस ने अनुसूचित जाति और जनजाति सीटों पर संतुलन साधने की कोशिश की है। कई ST और SC आरक्षित सीटों पर स्थानीय और क्षेत्रीय चेहरों को उतारा गया है।

राजधानी क्षेत्र पर फोकस

राजधानी क्षेत्र की अहम सीट दिसपुर से मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को टिकट दिया गया है। बरखेत्री से दिगंत बर्मन और नलबाड़ी से अशोक कुमार शर्मा मैदान में होंगे। कांग्रेस 2016 से असम की सत्ता से बाहर है और इस बार मजबूत वापसी का दावा कर रही है। पार्टी का कहना है कि वह बदलाव और जन मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ेगी।