Breaking News
  • MP में गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • राजस्थान में अप्रैल में सर्दी, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी: देश के 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
  • 'जहरीले सांप' बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा
  • सोना 1 हजार गिरकर 1.51 लाख पर आया, चांदी की कीमत 9 हजार कम होकर 2.35 लाख हुई
  • असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग

होम > मनोरंजन

ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म

ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म: विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्शन, KJS ढिल्लों की किताब से ली गई कहानी

विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित फिल्म बनाने की घोषणा की। पहलगाम आतंकी हमले में हुए ऑपरेशन सिंदूर को दिखाया जाएगा


 ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्शन kjs ढिल्लों की किताब से ली गई कहानी

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित फिल्म बनाने की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। यह फिल्म भारत की सैन्य कार्रवाई पर आधारित होगी, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके में की गई थी।

विवेक अग्निहोत्री करेंगे प्रोजेक्ट पर काम

फिल्म की कहानी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों की किताब “Operation Sindoor: The Untold Story of India’s Deep Strikes Inside Pakistan” से प्रेरित होगी। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री करेंगे, जबकि इसे T-Series और I Am Buddha प्रोडक्शंस मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।

मेकर्स के अनुसार, फिल्म में भारतीय सेना की ताकत, साहस और सटीक रणनीति को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। यह टी-सीरीज और अग्निहोत्री के बैनर के बीच पहला बड़ा सहयोग भी होगा।

रियल स्टोरी पर आधारित फिल्म

गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ मई 2025 में अंजाम दिया गया था। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। इस ऑपरेशन का उद्देश्य हमले के जिम्मेदार ठिकानों को नष्ट करना था।

भूषण कुमार ने कहा कि यह कहानी अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण है और इसे जिम्मेदारी के साथ दर्शकों तक पहुंचाना जरूरी है। वहीं, विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि फिल्म के लिए भारतीय सेना के विभिन्न विभागों के साथ गहन रिसर्च की गई है, ताकि घटनाओं को वास्तविक और सटीक तरीके से प्रस्तुत किया जा सके। फिलहाल फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां जल्द सामने आने की उम्मीद है।

Related to this topic: