Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > मनोरंजन

Batwara 1947 Gets A Certificate

सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 को बिना कट मिला A सर्टिफिकेट, CBFC ने नहीं हटाया एक भी सीन

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' को CBFC ने बिना किसी कट के A सर्टिफिकेट दिया है। जानिए राजकुमार संतोषी ने U/A की जगह A सर्टिफिकेट पर क्या कहा।


सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 को बिना कट मिला a सर्टिफिकेट cbfc ने नहीं हटाया एक भी सीन

Bollywood Movie News |

मनोरंजन। बॉलीवुड एक्टर आमिर खाने के प्रोडक्शन हाउस के तहत बन रही सनी देओल की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उनकी फिल्म 'बंटवारा 1947' अब बिना किसी कट के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को A सर्टिफिकेट जारी किया है और किसी भी सीन या संवाद में बदलाव की जरूरत नहीं बताई। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने बताया कि CBFC ने फिल्म के किसी फ्रेम या डायलॉग पर आपत्ति नहीं जताई। हालांकि बोर्ड ने इसे A सर्टिफिकेट दिया। उनके मुताबिक, अगर U/A सर्टिफिकेट लेना होता तो कई कट लगाने पड़ते, जिससे फिल्म के मूल स्वरूप में बदलाव करना पड़ता।

निर्माताओं ने A सर्टिफिकेट क्यों स्वीकार किया

राजकुमार संतोषी ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में U/A सर्टिफिकेट की संभावना पर बात की थी। लेकिन CBFC का कहना था कि इसके लिए कुछ दृश्यों में कट लगाने होंगे। चूंकि बोर्ड फिल्म के कंटेंट में बदलाव नहीं चाहता था, इसलिए बिना किसी कट के A सर्टिफिकेट देने का फैसला किया गया और निर्माताओं ने इसे स्वीकार कर लिया। निर्देशक ने कहा कि फिल्म का उद्देश्य किसी को संदेश देना नहीं, बल्कि एक प्रभावशाली कहानी पेश करना है। उनके अनुसार, दर्शक फिल्म के किरदारों को धर्म के नजरिए से नहीं बल्कि इंसानों के रूप में देखेंगे।

वर्किंग टाइटल था 'लाहौर 1947'

राजकुमार संतोषी ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म का नाम 'लाहौर 1947' से बदलकर 'बंटवारा 1947' नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि 'लाहौर 1947' सिर्फ वर्किंग टाइटल था। अंतिम नाम पहले से ही 'बंटवारा 1947' तय था। उन्होंने कहा कि फिल्म विभाजन के दौर में इंसानियत, साहस, बलिदान और उस समय हुई त्रासद घटनाओं को कहानी के माध्यम से सामने लाती है।

देशभर में 14 अगस्त को होगी रिलीज

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, करण देओल और विजयंत कोहली अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

Related to this topic: