Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > मनोरंजन

सोनम कपूर बनीं दोबारा माँ

40 की उम्र में सोनम कपूर फिर बनीं मां, बेटे के जन्म से घर में आई खुशियां

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी।


40 की उम्र में सोनम कपूर फिर बनीं मां बेटे के जन्म से घर में आई खुशियां

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर मां बन गई हैं। 40 की उम्र में उन्होंने 29 मार्च को बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके परिवार और फैंस में खुशी की लहर उठ गई है। सोनम कपूर पहले से ही एक बेटे वायु की मां हैं और अब छोटे भाई के आने के बाद वायु भी बहुत खुश है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सोनम कपूर और उनके पति आनंद ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने बताया कि उनके घर बेटे का जन्म हुआ है और अब उनका परिवार चार सदस्यों का हो गया है। कपल ने लिखा कि नए सदस्य के आने से उनका दिल खुशी से भर गया है और यह उनके जीवन की एक नई शुरुआत है।

सेलेब्स ने दी बधाई

इस खुशखबरी के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने सोनम कपूर और आनंद आहूजा को बधाई दी। करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, दिया मिर्जा और हुमा कुरैशी समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भेजीं। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं और बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

नवंबर में दी थी प्रेग्नेंसी की खबर

सोनम कपूर ने नवंबर 2025 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने एक खास फोटोशूट के जरिए यह ऐलान किया था, जिसमें उनका मैटरनिटी लुक काफी चर्चा में रहा।

फरवरी में हुई थी गोद भराई

फरवरी 2026 में सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म की गई थी। इस खास मौके पर उनके परिवार के सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी लोग शामिल हुए थे। सोनम कपूर ने इस रस्म की तस्वीरें शेयर करते हुए “सीमंतोन्नयन” संस्कार के बारे में भी बताया था, जो मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के सम्मान में किया जाता है।

शादी और परिवार

सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के चार साल बाद 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे वायु को जन्म दिया था। अब 2026 में दूसरी बार मां बनकर उन्होंने अपने परिवार को और बड़ा कर लिया है।

Related to this topic: