धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के डरावने लुक के मेकअप को देखकर लोग हुए हैरान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 धमाल मचा रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। लेकिन इसके कलेक्शन के साथ रणवीर सिंह का लुक भी बेहद फेमस हो रहा है, जिसमें वह ‘घोस्ट ऑफ शैडोज’ का मेकअप करवा रहे हैं। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कह रहे हैं कि उन्हें तो लगा यह लुक AI से बनाया गया है।

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने सोशल मीडिया पर एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो साझा किया, जिसमें दिखाया गया कि कैसे रणवीर सिंह को फिल्म के भयानक लुक में बदलने के लिए घंटों का मेकअप किया गया।
मेकअप प्रोसेस जो लेयर दर लेयर चलता रहा
वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर शांति से बैठकर मेकअप टीम के काम का हिस्सा बन रहे हैं। आर्टिस्ट्स ने बारीकी से उनके चेहरे पर कई लेयर पेंट कर उनके लुक को डरावना और रहस्यमयी बनाया। प्रीतिशील सिंह ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "जब दिमाग थक जाता है, तो भ्रम अपनी झूठ को उन रंगों में रंग देता है जिन पर आप यकीन करना चाहते हैं। रणवीर सिंह को ‘घोस्ट बॉर्न ऑफ शैडोज’ में बदलते हुए।"

फैंस बोले- हमें लगा AI या CGI है
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाओं (Reactions) में हैरानी जताने लगे। कई यूजर्स ने कहा कि उन्हें लगा था यह पूरा लुक VFX या AI की मदद से बनाया गया है। एक यूजर ने लिखा, "ओह! मुझे लगा यह पूरी तरह CGI है।" तो वहीं कई ने रणवीर के मेकअप को देखकर फैंस का मानना था कि यह किसी कंप्यूटर ग्राफिक्स का जादू है।

सितारों ने भी की तारीफ
फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों ने भी फिल्म और डायरेक्टर आदित्य धर की सराहना की। कंगना रनौत ने आदित्य धर को ‘सुपरस्टार फिल्ममेकर’ कहा और उनकी तुलना स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे दिग्गजों से की। वहीं, ‘बाहुबली’ फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली ने आदित्य धर की तारीफ की और राकेश रोशन ने इसे ‘फिल्म मेकिंग के नए युग की शुरुआत’ बताया।