मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए, बोली पहली फिल्म है, तो क्या पहली मूवी के लिए मेरा रेप करवाओगे?
छोटे पर्दे और सोशल मीडिया पर महाकुंभ से रातोंरात फेमस हुई मौनालिसा एक बार फिर सुर्खियो में है। मोनालिसा ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनालिसा का कहना है कि सनोज ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की और जब उन्होंने परिवार को यह बात बताई, तो उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया।

एक आत्महत्या का ऑप्शन बचा
मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनके और उनके पति फरमान खान के पास अब केवल एक ही विकल्प बचा है, वह है आत्महत्या। उन्होंने खुलकर कहा कि यदि दिल्ली और मध्य प्रदेश सरकार उनकी मदद नहीं करती है, तो वे ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। मोनालिसा ने बताया कि उन्हें खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं और उनके पोस्टर भी जलाए जा रहे हैं।

मूवी के लिए मेरा रेप करवाओगे?
उन्होंने सनोज मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि डायरेक्टर फिल्मों के नाम पर छोटी लड़कियों को बहकाता और छेड़छाड़ करता है। मोनालिसा ने रोते हुए कहा कि उन्हें सनोज ने कई बार गलत तरीके से छुआ और उनके परिवार ने उन्हें इस पर समर्थन नहीं दिया। मोनालिसा ने सवाल किया, “पहली फिल्म है, तो क्या पहली मूवी के लिए मेरा रेप करवाओगे?”

मोनालिसा ने यह भी स्पष्ट किया कि अब वे सनोज मिश्रा की फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं और उन्हें उनके व्यवहार से बेहद शर्मिंदगी महसूस हो रही है।
लव जिहाद
वहीं, सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मीडिया से पहले बातचीत में उन्होंने कहा था कि मोनालिसा ने उनकी फिल्म को रिलीज से पहले संकट में डाल दिया और अब वे मोनालिसा के साथ काम नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के एक गाने की शूटिंग मोनालिसा के साथ होनी थी, लेकिन अब यह संभव नहीं है।

सनोज ने महेश्वर जाकर मोनालिसा के परिवार से भी मिले और पुलिस में उनके खिलाफ लव जिहाद की शिकायत दर्ज कराई थी।