Breaking News
  • महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
  • ईरान का फारस की खाड़ी में अमेरिकी जहाज पर हमला: भारतीय झंडे वाले जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत
  • महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकीः सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
  • जम्मू-कश्मीर के राजौरी आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, IED बरामद
  • उत्तर प्रदेश में सिलेंडर की कालाबाजारी पर एजेंसी मालिक गिरफ्तार
  • एमपी में सिर्फ 15% LPG: भोपाल-इंदौर मेट्रो को भी नहीं मिलेगी गैस
  • ईरान का फारस की खाड़ी में अमेरिकी जहाज पर हमला: एक भारतीय की मौत

होम > मनोरंजन

Kritika-Gaurav wedding

घर पर सादगी से शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर

एक्ट्रेस कृतिका कामरा और मशहूर होस्ट गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की..


घर पर सादगी से शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस कृतिका कामरा और फेमस होस्ट गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 11 मार्च को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की। इस खास मौके पर केवल उनके परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद रहे।

height=768

बिना तामझाम के शादी

कृतिका और गौरव ने भव्य और पारंपरिक शादी करने के बजाय एक सादे समारोह को प्राथमिकता दी। उनका मानना था कि जिंदगी के सबसे खास पल अपनों के साथ सादगी से मनाना ज्यादा यादगार होता है, इसलिए उन्होंने घर पर ही शादी करने का फैसला किया।

height=768

मां की दी हुई साड़ी में दिखीं दुल्हन

शादी के दौरान कृतिका लाल रंग की खूबसूरत चंदेरी साड़ी में नजर आईं। यह साड़ी उनकी मां की ओर से उन्हें गिफ्ट में मिली थी। खास बात यह भी है कि यह साड़ी कृतिका के अपने ब्रांड के जरिए तैयार की गई, जिसका उद्देश्य पारंपरिक चंदेरी कला को बढ़ावा देना और महिला कारीगरों का समर्थन करना है।

height=768

दूल्हे गौरव कपूर ने आइवरी और गोल्ड टोन का पारंपरिक परिधान पहना, जो पूरे समारोह के माहौल के साथ काफी जंच रहा था।

शादी के बाद टेरेस पर जश्न

शादी के बाद घर की छत पर एक छोटी सी पार्टी रखी गई। इस सेलिब्रेशन में क्रिकेट और बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और युवराज सिंह जैसे क्रिकेटर पहुंचे। वहीं फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सोहा अली खान, मलाइका अरोड़ा और पूजा गौर ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

height=768

अपनों के बीच नई शुरुआत पर खुशी

कृतिका और गौरव ने कहा कि वे हमेशा से मानते रहे हैं कि जिंदगी के सबसे अहम पल अपने खास लोगों के साथ बिताने चाहिए। अपने घर में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी करना उनके लिए बेहद खास और यादगार अनुभव रहा।

Related to this topic: