Breaking News
  • हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > मनोरंजन

Kailash Kher Enjoys Mumbai Monsoon Drive

मुंबई की बारिश में कैलाश खेर का सुकून भरा लॉन्ग ड्राइव, वीडियो हुआ वायरल

मशहूर गायक कैलाश खेर ने मुंबई की बारिश में लॉन्ग ड्राइव का आनंद लिया। सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो, फैंस को खूब पसंद आ रहा है।


मुंबई की बारिश में कैलाश खेर का सुकून भरा लॉन्ग ड्राइव वीडियो हुआ वायरल

मुंबई: इन दिनों मुंबई में हो रही झमाझम बारिश का आनंद आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी ले रहे हैं। मशहूर गायक और संगीतकार कैलाश खेर ने भी मानसून के खूबसूरत मौसम में लॉन्ग ड्राइव का आनंद लिया। उन्होंने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसे उनके प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं।

बारिश में ड्राइविंग का साझा किया अनुभव

कैलाश खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मुंबई की बारिश के बीच कार चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि "मुंबई की बारिश में गाड़ी चलाने से ज्यादा सुकून देने वाली कोई और चीज नहीं है।" उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बैकग्राउंड में बजा अपना सुपरहिट गाना

इस खास ड्राइव को और यादगार बनाने के लिए कैलाश खेर ने बैकग्राउंड में अपनी आवाज में गाया फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' का लोकप्रिय गीत 'सिद्धू' चलाया। यह गाना अभिनेता अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था और आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

हाल ही में महाकाल और केदारनाथ के किए थे दर्शन

कैलाश खेर सोशल मीडिया पर अपनी निजी और आध्यात्मिक यात्राओं की झलक भी साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए और प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल हुए थे। इससे पहले वह केदारनाथ धाम पहुंचकर भी बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। महाकाल दर्शन के बाद उन्होंने इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया।

Related to this topic: