44 साल पहले आई थी बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म, इस हीरो ने बिग बी, धर्मेंद को दी

44 साल पहले आई थी बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म, इस हीरो ने बिग बी, धर्मेंद को दी थी मात

1982 में आई मिथुन चक्रवर्ती की डिस्को डांसर पहली भारतीय फिल्म बनी जिसने 100 करोड़ से ज्यादा कमाए।

By : Swadesh Bhopal
44 साल पहले आई थी बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म, इस हीरो ने बिग बी, धर्मेंद को दी थी मात

नई दिल्लीः बॉलीवुड में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर नए रेकॉर्ड बना रही है। इस बीच हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने 44 साल पहले 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। साथ ही धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर जैसे स्थापित कलाकारों तक को हैरान कर दिया था।

दरअसल, करीब 44 साल पहले ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस की पूरी डेफिनेशन ही बदल कर रख दी थी। 2 करोड़ के बजट से तैयार की गई फिल्म ने उस दौर में 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। जिस दौर में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों का दबदबा था।

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई म्यूजिकल फिल्म

उस दौर में धर्मेंद, अमिताभ और ऋषि कपूर जैसे सुपरस्टार को चौंकाते हुए अलग अंदाज में बनी म्यूजिकल फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई थी। इस फिल्म की सबसे खास बात यह थी इस मूवी ने विदेशों में खासकर सोवियत यूनियन में जबरदस्त सफलता हासिल की थी।

कौन सी है पहली 100 करोड़ी फिल्म

वर्तमान के दौर में बड़े बजट और सुपरस्टार कास्ट के साथ में फिल्में बनाते हैं। इसमें फिल्म कई बार सफलता का स्वाद चखते हुए करोड़ों कमा लेती है तो कई बार मूवी में पैसा लगाने वाले मेकर्स के पूरे पैसे डूब जाते हैं। हालांकि करोड़ों की लागत से तैयार हुई और आक्रामक मार्केटिंग के चलते फिल्मों के '100 करोड़ क्लब' में शामिल होना एक आम बात हो गई है। लेकिन 44 साल पहले कम बजट वाली फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई कर इतिहास बदल दिया था।

1982 रिलीज फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर

इंडियन सिनेमा में साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म डिस्को डांसर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ कमाने वाली और इतिहास रचने वाली फिल्म बनी। इंडिया के साथ ही सोवियत संघ में धमाकेदार कमाई कर नए रिकॉर्ड बनाए। महज 2 करोड़ की लागत और डायरेक्टर बी सुभाष के निर्देशन में बनी फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक कमाई कर सबको हैरान कर दिया। फिल्म की सक्सेस सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस तक ही सीमित नहीं रही। इसने करोड़ों रुपए के रुबल का भी व्यवसाय किया।

रातोरात सुपरस्टार बने मिथुन

इस फिल्म ने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को सुपरस्टार बना दिया था। फिल्म में निभाया उनका जिम्मी वाला कैरेक्टर जो स्ट्रीट परफॉर्मर से दुनिया के मशहूर डिस्को डांसर बनने की कहानी दर्शकों के दिलो दिमाग में बस गया था।

मिथुन चक्रवर्ती की 'डिस्को डांसर' साल 1982 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। आईएमबीडी की रिपोर्ट की मानें तो 'डिस्को डांसर' देश की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी। वहीं, उसी साल एक्टर अमिताभ बच्चन की 'नमक हलाल' और 'सत्ते पे सत्ता', धर्मेंद्र की 'सम्राट', 'राजपूत' और ऋषि कपूर की 'प्रेम रोग' जैसी फिल्में भी रिलीज हुई थी। हालांकि, मिथुन की इस फिल्म ने सारी कमाई अपने नाम कर ली थी।

संबंधित सामग्री

. Ramayana Box Office: 9 दिन में ₹1110 करोड़ पार, ‘जवान’ को पछाड़कर बनी 5वीं सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

. Ramayana Box Office: 9 दिन में ₹1110 करोड़ पार, ‘जवान’ को पछाड़कर बनी 5वीं सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के महज 9 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,110 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है

Nov 14, 2026
भारत से विदेशों तक रामायण की गूंज, नेपाल में RRR और जवान को पछाड़ रचा नया इतिहास

भारत से विदेशों तक रामायण की गूंज, नेपाल में RRR और जवान को पछाड़ रचा नया इतिहास

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। रिलीज के महज आठ दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 1,033.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है

Nov 13, 2026
आज भाई दूज पर होगी भगवान चित्रगुप्त की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

आज भाई दूज पर होगी भगवान चित्रगुप्त की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

दिवाली के बाद आज 11 नवंबर को भाई दूज के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा भी की जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं।

Nov 11, 2026
रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आने की चर्चा है।

Nov 04, 2026
नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में थमा दमदार आवाज का सफर

नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में थमा दमदार आवाज का सफर

हिंदी और मराठी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके योगदान और दमदार आवाज को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Oct 08, 2026